Hardik Pandya Watch: हार्दिक की एक घड़ी की कीमत में खरीद लेंगे आलीशान विला, देखें वॉच कलेक्शन

Hardik Pandya Watch Collection: हार्दिक पांड्या को महंगी घड़ियों का काफी शौक है और उनके पास लाखों से लेकर करोड़ों तक की घड़िया हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 15 Aug 2024 3:28 PM GMT
Hardik Pandya Watch: हार्दिक की एक घड़ी की कीमत में खरीद लेंगे आलीशान विला, देखें वॉच कलेक्शन
X

Hardik Pandya (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Hardik Pandya Watch Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक आलीशान जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। कभी गरीबी में बचपन गुजारने वाले हार्दिक आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उनकी गिनती इंडिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों (India's Richest Players) में होती है। क्रिकेटर के पास आलीशान घर, लग्जरी कारें, घड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन है। खिलाड़ी को महंगी घड़ियों का काफी शौक है और उनके पास लाखों से लेकर करोड़ों तक की घड़िया हैं। हार्दिक अब तक दुनिया की कई एक्सपेंसिव वॉच खरीद चुके हैं। आइए देखते हैं उनके वॉच का शानदार कलेक्शन (Hardik Pandya Watch Collection Photos)।

हार्दिक पांड्या वॉच कलेक्शन (Hardik Pandya Watches)

पाटेक फिलिप नॉटिलस प्लेटिनम 5711

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के हाथों में अक्सर आपको करोड़ों की घड़ियां दिख जाएंगी। क्रिकेटर अक्सर Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 की कस्टमाइज वॉच पहने नजर आते हैं, जो कि उनकी पसंदीदा घड़ी है। इस घड़ी की कीमत में आप एक शानदार विला भी खरीद सकते हैं। इस घड़ी की कीमत 10.11 करोड़ रुपये बताई जाती है।

पाटेक फिलिप नॉटिलस 5720/2G 'फिनिक्स'

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हार्दिक पांड्या के कलेक्शन में Patek Philippe Nautilus 5720/2G 'Phoenix' भी शामिल है, जो बेहद एक्सपेंसिव है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घड़ी को पहने हुए तस्वीरें शेयर की थी। इस घड़ी को बनाने में 18k व्हाइट गोल्ड और डायमंड्स का यूज किया गया है। इस घड़ी की कीमत की बात करें तो यह करीब एक मिलियन डॉलर में आती है। इसके अलावा भी उनके पास पाटेक फिलिप नॉटिलस की कई घड़ियां हैं।

रोलेक्स डे-डेट 40

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हार्दिक के कलेक्शन में अगली एक्सपेंसिव वॉच Rolex Day-Date 40 है। इस घड़ी की खासियत ये है कि इसे बनाने में 18 कैरेट सोने, हीरे और रेड sapphire का यूज हुआ है। इस घड़ी की कीमत 300,000 डॉलर है।

रोलेक्स डेटोना 'आई ऑफ द टाइगर'

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा हार्दिक पांड्या Rolex Daytona 'Eye of the Tiger' के मालिक हैं। इस घड़ी के काले डायल पर 18k पीले सोने और हीरे को जड़ा गया है, जो टाइगर के फर जैसा दिखाई देता है। इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग $200,000 से अधिक है।

रिचर्ड मिल RM023

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हार्दिक पांड्या के कलेक्शन में रिचर्ड मिल की भी घड़ी है। इस घड़ी को 18k रोज गोल्ड के साथ बनाया गया है और इसमें कुछ हीरे भी जड़े हुए हैं। घड़ी की कीमत 87 लाख रुपये है।

Shreya

Shreya

Next Story