×

Plastic Effects: कहीं आप भी तो प्लास्टिक के बर्तन में नहीं कर रहें भोजन? हो जाएं सावधान

Harmful Effects Of Plastic Plates: आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको यही बताने वाले हैं कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से किस तरह का नुकसान होता है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 April 2024 6:15 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 6:15 AM GMT)
Harmful Effects Of Plastic Plates
X

Harmful Effects Of Plastic Plates (Photo- Social Media)

Plastic Ke Bartan Mein Khana Khane Ke Nuksaan: प्लास्टिक का इस्तेमाल करना हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है, सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं! बल्कि प्लास्टिक हमारी प्रकृति के लिए भी काफी नुकसानदेह है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी ज्यादातर घरों में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ पानी पीने या फिर कुछ सामान रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आज कल तो लोग खाना खाने के लिए भी प्लास्टिक बर्तन का इस्तेमाल करने लगें हैं, जो हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डाल रहा है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको यही बताने वाले हैं कि प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से किस तरह का नुकसान होता है।

प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने के नुकसान (Harmful Effects Of Plastic Plates)

आज के समय में प्लास्टिक के बर्तनों का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है, पहले जब कोई कहीं यात्रा पर जाता था, उसी दौरान सिर्फ प्लास्टिक बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आज के दौर में तो आप किसी भी पार्टी में जाते होंगे तो वहां पर भी प्लास्टिक के बर्तन ही होते होंगे, इतने तरह-तरह के प्लास्टिक के बर्तन आने लगें हैं कि कुछ लोग अपने घरों में ही कई बार प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये प्लास्टिक के बर्तन उनके लिए कितने खतरनाक हैं, इसका उनको बिलकुल भी अंदाजा नहीं होता, अब हम आपको प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे, जिसे जान आप यकीनन हैरान होने वाले हैं।


1. ऑयली स्किन (Oily Skin)

प्लास्टिक के बर्तन में भोजन करना, स्किन के लिए भी नुकसानदेह होता है। जी हां! इससे स्किन बहुत ही ऑयली हो जाती है।

2. नींद न आना (Sleep Issue)

प्लास्टिक के बर्तन में भोजन करने से नींद की बीमारी भी हो जाती है। इसका असर हमारी नींद पर भी होता है, नींद आंखों से गायब ही हो जाती है, साथ ही बेचैनी भी महसूस होती है।

3. तनाव होना (Tension and Mood Swings)

प्लास्टिक के बर्तन में खाना कभी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे तनाव की भी समस्या हो जाती है। तनाव की वजह से आप अच्छा नहीं महसूस करते और चिड़चिड़ापन आ जाता है।


4. हार्मोंस को करता है असंतुलित (Harmons Problem)

प्लास्टिक के बर्तन या कोई भी चीज जैसे बॉटल या डब्बे बनाने में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, और जब हम इन्हीं केमिकल युक्त बर्तन में भोजन करते हैं तो यह हमारे हार्मोंस को भी असंतुलित कर देता है, जिसकी वजह से मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं।


5. इम्यूनिटी प्रॉब्लम (Immunity Problem)

प्लास्टिक के बर्तन में भोजन करने से इसका असर हमारी इम्यूनिटी पर बहुत बुरा पड़ता है, जी हां! इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे तमाम बीमारियां घेर लेती हैं।

6. दिल पर पड़ता है बुरा असर (Heart Disease)

जैसा कि हमने आपको बताया कि प्लास्टिक की चीज़ों का निर्माण करने में बहुत से केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे दिल के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता।


प्लास्टिक के बर्तन या डिब्बों में खाना खाने से इस तरह की बीमारियां आपको झेलना पड़ सकता है, यदि आप इन सबसे दूर रहना चाहते हैं तो आज ही से प्लास्टिक के बर्तनों में भोजन करना अवॉइड कर दें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story