Payal Designs For Teej 2024: नई नवेली दुल्हन पर खूब खिलेगी पायल की ये डिजाइन, देखें तस्वीरों में

Beautiful Dulhan Payal Designs: हरतालिका तीज के दिन सोलह श्रृंगार करते हैं। इसमें पायल भी शामिल है। आज हम आपके लिए पायल की सुंदर डिजाइन लेकर आए हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 Aug 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2024 12:30 AM GMT)
Payal Designs For Teej 2024: नई नवेली दुल्हन पर खूब खिलेगी पायल की ये डिजाइन, देखें तस्वीरों में
X

Payal Designs For Teej (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Silver Payal Designs For Teej 2024: हरतालिका तीज (Hartalika Teej) आने में बस कुछ ही दिन का समय बचा है। हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) रखा जाता है। इस साल यह त्योहार 6 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करती हैं। सोलह श्रृंगार में पायल (Payal) का भी जिक्र है। यह सुहागिन महिलाओं के महत्पूर्ण आभूषणों में से एक है। आज हम आपके लिए दुल्हन पायल की कुछ बेहतरीन और सुंदर डिजाइन (Dulhan Payal Designs) लेकर आए हैं। ये डिजाइन हर महिला के ऊपर खिलेगा। आइए देखते हैं तीज के लिए पायल की सुंदर डिजाइन्स (Beautiful Payal Designs For Newly Married Women)।

हरतालिका तीज 2024 के लिए पायल की डिजाइन्स (Payal Designs For Hartalika Teej Photos)

1- स्टोन वाली विंटेज पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विंटेज स्टाइल ये सिल्वर पायल (Silver Payal) नई नवेली दुल्हनों पर खूब खिलेगी। स्टोन और पर्ल की डिटेलिंग इस पायल की खूबसूरती को बढ़ा रही हैं। अगर आप तीज के लिए पायल लेने का विचार कर रही हैं तो इस तरह की पायल बनवा सकती हैं।

2- मोर वाली सिल्वर पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा मोर की डिजाइन वाली ये चांदी की पायल (Peacock Design Payal) भी बेहद खूबसूरत है। सिल्वर की मोतियों वाली लेयर इस पायल को और भी खूबसूरत बना रही हैं। आप भी अपने लिए इस डिजाइन की पायल तीज पर खरीद सकती हैं।

3- घुंघरू वाली चांदी की पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कई महिलाओं को अपनी पायल में घुंघरू बेहद पसंद होते हैं। उन महिलाओं के लिए पायल की ये डिजाइन परफेक्ट रहेगी। ये दुल्हन पायल आपके पैरों की खूबसूरत को बढ़ाने का काम करेगी।

4- लेयर्ड सिल्वर पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप इस तरह की लेयर डिजाइन वाली पायल भी अपने लिए खरीद सकती हैं। जब आप इसे अपने इंडियन आउटफिट्स के साथ कैरी करेंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

5- रॉयल पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस तीज आप अपने पैरों की शोभा रॉयल पायल के साथ भी बढ़ा सकती हैं। घुंघरू वाले इस रॉयल सिल्वर पायल (Royal Silver Payal) की डिजाइन नई नवेली दुल्हनों पर बेहद खूबसूरत लगती हैं।

6- बिछिया वाली पायल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा घुंघरू और स्टोन वाली चांदी की बिछिया पायल भी न्यूली वेड महिलाओं पर खूब जचेगी। अगर आपको तीज में सबसे खूबसूरत दिखना है तो बिछिया पायल खरीद सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको बिछिया अलग से भी पहनने की जरूरत नहीं होगी।

Shreya

Shreya

Next Story