Hartalika Teej 2024: हरियाली तीज के लिए बेस्ट हैं मृणाल ठाकुर के ये लुक, आप भी लें इंस्पिरेशन

Mrunal Thakur Indian Look: हरतालिका तीज के दिन आप मृणाल ठाकुर के ये इंडियन लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। इस आर्टिकल से लें तीज के लिए ड्रेस आइडियाज।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 Aug 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2024 4:15 AM GMT)
Hartalika Teej 2024: हरियाली तीज के लिए बेस्ट हैं मृणाल ठाकुर के ये लुक, आप भी लें इंस्पिरेशन
X

Mrunal Thakur (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Ka Vrat) रखती हैं। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। कहा जाता है कि हरतालिका तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने शंकर भगवान के लिए रखा था। इसलिए इस पर्व का काफी महत्व है। मान्यता है कि तीज के दिन जो महिला निर्जला व्रत, पार्वती माता और भोलेनाथ की पूजा करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

तीज के दिन 16 श्रृंगार का भी काफी महत्व होता है। नई नवेली दुल्हन से लेकर हर उम्र की स्त्रियां हरतालिका तीज के दिन 16 श्रृंगार करती हैं। तीज की तैयारियां काफी दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। खासकर, त्योहार के दिन कौन से कपड़े पहनने हैं, ये हर महिला पहले से ही तय करने लगती है। आज हम मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के कुछ बेहतरीन इंडियन लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप तीज के दिन रिक्रिएट कर सकती हैं। एक्ट्रेस जैसा तैयार होने पर हर किसी की नजरें केवल आप पर ही होंगी।

मृणाल ठाकुर हरतालिका तीज लुक इंस्पिरेशन (Mrunal Thakur Indian Look For Teej)

1- आइवरी और गोल्डन लहंगा

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आजकल आइवरी कलर काफी ट्रेंड में है। आप भी इस साल तीज त्योहार के मौके पर मृणाल ठाकुर का ये आइवरी लहंगा पहन सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक तीज के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। उन्होंने इस खूबसूरत लहंगे को हैवी जूलरी, मांगटीका, खूब सारी चूड़ियों और कंगन से कंप्लीट किया है। इस लहंगे में मृणाल किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।

2- येलो मिरर वर्क लहंगा

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

मृणाल ठाकुर का ये लुक भी तीज के लिए परफेक्ट रहेगा और आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएगा। मिरर वर्क लहंगा हमेशा ट्रेंड में बना रहता है। इसके साथ आप मृणाल की तरह हैवी कॉन्ट्रास्ट जूलरी और ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

3- लाल साड़ी

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

रेड कलर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में तीज के दिन आप मृणाल ठाकुर का ये लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। रेड कलर की खूबसूरत सिक्विन साड़ी के साथ उन्होंने कॉन्ट्रास्ट जूलरी, गोल्डन कंगन और स्लीक बन बनाया है, जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

4- सिक्विन साड़ी

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अगर आप तीज त्योहार के दिन ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो इस तरह की सिक्विन साड़ी पहन सकती हैं। ऐसी साड़ी में आप सबसे अलग और खूबसूरत दिखेंगी। साड़ी के साथ ही आप मृणाल के मेकअप लुक को भी रिक्रिएट कर सकती हैं, जो उन्हें स्टनिंग लुक दे रहा है।

Shreya

Shreya

Next Story