Nayab Singh Saini Salary: करोड़ों की संपत्ति के मालिक सीएम सैनी, जानें सैलरी और सुविधाओं के बारे में

CM Nayab Singh Saini Salary: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। आइए जानें उन्हें सीएम के तौर पर कितनी तनख्वाह मिलेगी।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 17 Oct 2024 5:51 AM GMT
Nayab Singh Saini Salary: कितने अमीर हैं हरियाणा के सीएम सैनी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
X

Nayab Singh Saini (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Haryana CM Nayab Singh Saini Net Worth: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद आज यानी गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 को नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले वह 2022 में पहली बार सीएम बनाए गए थे। आइए जानते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सैनी की नेटवर्थ और कमाई के बारे में।

कितने अमीर हैं नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini Net Worth In Rupees)

भारतीय जनता पार्टी के नेता नायब सिंह सैनी की संपत्ति करोड़ों में है। उन्होंने चुनाव से पहले अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसके मुताबिक, सैनी कुल 5.57 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति (Nayab Singh Saini Ki Sampatti) के मालिक हैं। उनके पास चल और अचल संपत्ति क्रमशः 72.68 लाख रुपये और 4.85 करोड़ रुपये के करीब है। उनकी देनदारियां 74.82 लाख रुपये की है।

नायब सिंह सैनी सैलरी (CM Nayab Singh Saini Salary)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सैलरी की बात करें तो हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, राज्य के सीएम को हर महीने 1 लाख 57 हजार रुपये का वेतन दिया जाता है। इसमें सीएम की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये होती है, जबकि कई तरह के भत्ते के बाद 1.57 लाख रुपये कुल वेतन बनता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को कहीं आने जाने के लिए एक गाड़ी की सुविधा भी दी जाती है या फिर इसके बदले 10 हजार रुपये मिलते हैं। इन सबके अलावा रहने के लिए सरकारी आवास और 1500 रुपये डेली अलाउंस जैसी तमाम सुविधाएं मिलती हैं।

नायब सिंह सैनी कार और घर (Nayab Singh Saini Car And House)

हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर वैसे तो नायब सिंह सैनी को सरकारी आवास अलॉट किया जाएगा। लेकिन इसके अलावा उनके पास अंबाला और पंचकूला में भी दो घर (Nayab Singh Saini House) हैं, जिनकी कीमत 2019 तक करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा उनके पास मिर्जापुर माजरा में पैतृक घर भी है। सैनी 65 लाख रुपये की कृषि योग्य भूमि के भी मालिक हैं। कार की बात करें तो सैनी के पास तीन कारें (Nayab Singh Saini Cars) हैं, इनमें दो टोयोटा इनोवा और एक Qualis कार है।

Shreya

Shreya

Next Story