×

Health : जाड़े के मौसम में नहाने से न करें परहेज, होते हैं कई फायदे

seema
Published on: 19 Jan 2018 8:08 AM GMT
Health : जाड़े के मौसम में नहाने से न करें परहेज, होते हैं कई फायदे
X

लखनऊ। सर्दी के मौसम शायद ही कोई होगा जो खुशी-खुशी नहाना चाहेगा। ठंड के दिनों में काफी संख्या में लोग नहाने से परहेज करते हैं। कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम या बुखार होने का डर रहता है तो कुछ लोगों को ठंड ज्यादा लगती है। डॉक्टरों का मानना है कि सॢदयों में गर्म पानी से नहाने से रोमछिद्र खुलते हैं और थकान व आलस दूर हो जाता है। जानते हैं ठंड में नहाने के फायदों के बारे में-

सही रहता है ब्लड फ्लो

गर्म पानी से नहाने के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि इससे त्वचा में रुखापन आता है। अगर ऐसा है तो इससे बचने के लिए नहाने के पानी में तेल (सरसों) या ग्लीसरीन की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। नहाने से पहले या बाद में शरीर पर तेल या वैसलीन की मालिश भी की जा सकती है। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने पर शरीर की अच्छी तरह सफाई होती है और चर्बी भी घटती है। पानी रक्तवाहिकाओं को खोलता है जिससे त्वचा और मांसपेशियों में रक्तप्रवाह बढ़ जाता है व त्वचा की चमक बढ़ती है। इतना ही नहीं नहाने से तनाव व सूजन आदि परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए नियमित नहाना चाहिए। अगर बच्चे छोटे हैं तो उन्हें नहाने की बजाय गुनगुने पानी को कपड़े में लगाकर शरीर पोछ देना चाहिए।

यह भी पढ़ेें : HEALTH TIPS: लाइफ स्टाइल को रखें परफेक्ट तो लिवर में नहीं होगा कोई इफेक्ट

दर्द से मिलती है राहत

सर्दी में गरम पानी से नहाने से कई फायदे होते हैं। अगर किसी को कफ या सर्दी-खांसी हो तो गर्म पानी से नहाने पर इन समस्याओं में राहत मिलती है और इसके साथ ही मांसपेशियों व जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर किसी कारण शरीर में अधिक दर्द है तो गर्म पानी में हल्का नमक मिलाकर भी नहा सकते हैं। इससे शरीर में दर्द के साथ थकान भी दूर हो जाती है।

त्वचा बनती है मुलायम

सॢदयों में नियमित नहाने के बाद सर्दी कम लगती है क्योंकि नहाने से खून का दौरा तेज होता है। शरीर पर सरसों, नारियल या जैतून का तेल लगाकर गर्म पानी से नहाने पर त्वचा स्वच्छ, मुलायम और चमकदार हो जाती है। साथ ही इससे शरीर में फुर्ती भी बनी रहती है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story