×

महिलाओं के लिए खास: इस उम्र के बाद मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान

डॉक्टर बताते हैं 40 के बाद महिलाओं को कैसे अपना हेल्थ प्लान मेंटेन करना है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 27 July 2021 9:48 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 10:27 AM GMT)
Women lifestyle mews
X

40 के बाद मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान (social media)

40 की उम्र महिलाओं के लिए बहुत नाजुक पड़ाव होता है। ये वही वक्त होता है जब आपको आगे का सोचना होगा। इस बारे में डॉक्टर बताते हैं 40 के बाद कैसे अपना हेल्थ प्लान मेंटेन करना है।

महिलाओं में हार्मोन से लेकर मांसपेश‍ियों तक बदलाव

लेडी हार्ड‍िंग मेडिकल कॉलेज की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू पुरी कहती हैं कि 40 की उम्र से ही महिलाओं में हार्मोन से लेकर मांसपेश‍ियों तक बदलाव होता है। उन्होंने बताया कि इस उम्र में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपना वेट कंट्रोल रखें। इस उम्र में हार्मोनल चेंज आते हैं, साथ ही पेट के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए जरूरी है कि अपना वजन नियंत्र‍ित रखें।

मेमोग्राफी- पेप स्म‍ियर टेस्ट कराते रहें

40 की उम्र से कैंसर वगैरह के खतरे भी बढ़ते हैं इसलिए और यूट्रस और ब्रेस्ट ओवरी का कैंसर को लेकर बहुत जागरूक हो जाना चाहिए। महिलाओं को समय समय पर मेमोग्राफी करानी चाहिए। वहीं इस बच्चेदानी के मुंह का कैंसर न हो, इससे बचाव के लिए हर तीन साल में पेप स्म‍ियर टेस्ट कराना चाहिए।

साधारण लक्षणों पर भी सजग हों

कई बार महिलाएं इस उम्र में खुद के प्रत‍ि सजग नहीं हो पातीं, लेकिन कुछ लक्षण जैसे महावारी ज्यादा आनी शुरू हो जाए तो ये यूट्रस का कैंसर भी हो सकता है, इसके लिए जांच जल्दी करानी चाहिए। इसके अलावा जनरल सिंप्टम पर भी नजर रखनी चाहिए, जैसे अगर पेट फूल रहा है या भूख डिस्टर्ब है तो ऐसे में खास ध्यान रखना चाहिए ये ओवरी से संबंध‍ित गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

एक्सरसाइज करें जो मसल्स को मजबूत करें

डॉ पुरी कहती हैं कि जिस तरह कोई पुरानी कार थोड़ी ऑयलिंग और देखरेख ज्यादा मांगती है, ठीक इसी तरह हमें अपनी बढ़ती उम्र के साथ ही अपनी केयर बढ़ा देनी चाहिए। हमें खुद से ज्यादा प्यार करना चाहिए। अगर हम मांसपेश‍ियां और ज्वाइंट्स को स्ट्रांग नहीं करेंगे तो शरीर तेजी से कमजोर हो जाएगा, इसलिए ऐसी एक्सरसाइज करें जो मसल्स को मजबूत करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story