×

मोटापे की दुश्मन हैं ये चीजें, खाते ही घटेगा वजन

आज-कल का टाइम ऐसा हो गया है कि लोगों के पास अपने लिए समय नहीं रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा इस चीज का असर आपके बॉडी पर होता है।

Roshni Khan
Published on: 20 Feb 2020 6:08 AM GMT
मोटापे की दुश्मन हैं ये चीजें, खाते ही घटेगा वजन
X

लखनऊ: आज-कल का टाइम ऐसा हो गया है कि लोगों के पास अपने लिए समय नहीं रहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा इस चीज का असर आपके बॉडी पर होता है। इसलिए आपसे कहा जाता है कि आप प्रोटीन से भरा खाना खाए। मांसाहारी लोग जहां चिकन और अंडे से प्रोटीन ले लेते हैं तो वहीं शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन लेने के स्रोत बहुत कम होते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कि शाकाहारी लोग प्रोटीन से भरपूर 10 ऐसे आहार ले, जो सेहतमंद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हैं।

ये भी पढ़ें:शिवाजी महाराज पर बन रही है फिल्म, ये एक्टर निभायेगा भूमिका..

दाल-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

दाल में बहुत ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। एक कप दाल में आपको करीब 18 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। दाल को आप सूप की तरह भी बना कर पी सकते हैं।

सूखे मेवे और पीनट बटर-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

बादाम, पिस्ता, और काजू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 2 चम्मच ऑर्गेनिक पीनट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। पीनट बटर से आप स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट, स्नैक्स भी बना सकते हैं।

टोफू-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

टोफू प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत है। इसमें शरीर के जरूरी सभी अमीनो एसिड पाए जाते हैं। ये दिखने में पनीर जैसा ही होता है। टोफू में नेचुरल स्वाद होता है और ये बहुत सॉफ्ट होता है। टोफू से डेसर्ट और शेक बहुत अच्छे बनते हैं आप इसे फ्राई करके भी खा सकते हैं।

बीन्स-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

बीन्स में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक कप बीन्स में 25।8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। आप सब्जी के साथ-साथ इसे सलाद की तरह भी खा सकते हैं।

बकला-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

बकला की फली स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। एक कप बकला में 18।46 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसे सब्जी बनाकर या सूप की तरह भी ले सकते हैं।

ब्रोकली-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

बोक्रली वजन घटाने में भी बहुत कारगर है। ये खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली के अलावा फूलगोभी में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

पालक-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

पालक को आप कच्चा भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे स्मूदी या सलाद के तौर पर भी ले सकते हैं। आधे कप पालक में 3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। खाने में हरी सब्जियां शामिल करें।

सोया मिल्क-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

सोया दूध प्रोटीन का अच्छा विकल्प है। इस आप कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे कॉफी, स्मूजी, बेकिंग या कई तरह के व्यंजन में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओट्स-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

प्रोटीन के साथ-साथ ओट्स वजन घटाने के लिए भी परफेक्ट माना जाता है। सिर्फ आधे कम ओट्स में आपको 6।75 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। ये बनाने में भी आसान होता है।

ये भी पढ़ें:निर्भया केस: दोषी विनय ने खुद को किया चोटिल, क्या टल जाएगी फांसी?

कद्दू के बीज-

ना हो प्रोटीन की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें

कद्दू के बीज प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें मसाले के साथ भून कर या खाने में डालकर खाएं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story