×

Sleep Position: सोने के सही पोजीशन से पायें अच्छी और सुकून भरी नींद

Sleep Position in Hindi: कई बार 6 से 7 घंटे की नींद लेने के बावज़ूद शरीर और मन थका हुआ सा लगता है। कारण अच्छी नींद ना आना।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 May 2022 3:07 AM GMT (Updated on: 7 May 2022 11:26 AM GMT)
Sleep Position
X

अच्छी नींद न आने की वजह (फोटो-सोशल मीडिया)

Sleep Position: अच्छी और सुकून भरी नींद एक स्वस्थ और खुशहाल ज़िन्दगी के लिए बेहद जरुरी होती है। कई बार 6 से 7 घंटे की नींद लेने के बावज़ूद शरीर और मन थका हुआ सा लगता है। कारण अच्छी नींद ना आना। घंटों बिस्तर में पड़े रहने से कहीं बेहतर है कुछ घंटों की सुकून भरी नींद। जो तन और मन दोनों को रिफ्रेश कर देती है। कई लोग खराब नींद के साथ सुबह उठने के बाद बेहद थकान महसूस करते हैं। क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है ?या फिर क्वालिटी वाली नींद लाने के लिए क्या उपाये करना चाहिए।

क्या आप जानते हैं कि गलत पोजीशन में सोने से कई बार आपको ऐसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जी हां , आपके सोने का तरीका आपकी अच्छी और ख़राब नींद के लिए काफी हद तक ज़िम्मेदार मानी जाती है।

बता दें कि लंबे समय तक नींद की कमी और अच्छी नींद न लेने से आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। इसलिए अच्छी नींद के लिए सही पोजीशन को जानना बेहद जरुरी होता है। जो प्रमुख हैं।

करवट करके से सोना सबसे अच्छा

बाएं तरफ की करवट लेकर सोना अच्छी नींद के लिए सबसे अच्छी पोजिशन मानी जाती है। इतना ही नहीं ये पोजीशन आपके हार्ट के लिए भी बेहतर होने के साथ इससे शरीर में दर्द होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।

बता दें कि गर्भावस्था में भी महिलाओं को बाईं करवट ही सोने की सलाह दी जाती है। ये पोजिशन मां और बच्चे दोनों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। आमतौर पर ज्यादातर लोग के रातभर लेफ्ट और राइट दोनों करवट लेकर सोते हैं। गौरतलब है कि लेफ्ट साइड करवट लेकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहने के साथ सोने में खर्राटे भी कम आते है।

पीठ के बल सीधे सोना

हालाँकि पीठ के बल सोने से व्यक्ति को ज्यादा आराम नहीं मिलता है। हालांकि पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलने के साथ इस पोजीशन में सोने से आपको गले का दर्द नहीं होता और पाचन दुरुस्त रहता है।

बता दें कि मोटे पेट वाले लोग इस पोजिशन में कंफर्टेबल फील करते हैं लेकिन इस पोजीशन में सोने वालों की नींद ज्यादा खुलने के साथ खर्राटों की समस्या भी ज्यादा रहती है।

बेबी पोज में सोना

उल्टा होकर पेट के बल सोना या बेबी पोज का ये पोशिजन छोटे बच्चों के लिए ठीक है। लेकिन बड़े लोगों को इस तरह सोने में आराम नहीं मिलता है। हालांकि अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस पोजीशन में सोना काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा अगर किसी दिन आपके सीने में हो रही थोड़ी जलन को भी इस पोजीशन में सो कर दूर किया जा सकता है।

इसके अलावा कुछ और मुख्य बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप एक अच्छी नींद के हक़दार बन सकते हैं।

- अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आपके शरीर का थकना भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए जरुरी है की आप कुछ शारीरिक मेहनत जरूर करें। जिसमें थोड़ी एक्सरसाइज पैदल चलना , डांस करना या स्विमिंग करना कुछ भी हो सकता है।

- सही तकिया और सही गद्दे भी आपकी सुकूनभरी नींद के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

- अच्छी और गहरी नींद के लिए योगा, मेडिटेशन अवश्य करें।

- सही वक्त पर सोना और जागने को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अच्छी और सुकून भरी नींद पा सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story