×

Obesity: मोटापे को कहें अलविदा, इन असरदार घरेलु टिप्स अपनाकर

Obesity: मोटापा शरीर में कई बिमारियों को आमंत्रित करता है। शरीर का मोटा हो जाना ही बिमारियों का घर बन जाने जैसा है। ऐसे कुछ असरदार घरेलु नुस्खों को जिन्हें अपनाकर आप बढ़ते मोटापे पर लगाम लगा सकते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 23 March 2022 1:08 PM GMT
Say goodbye to obesity by adopting these effective home remedies
X

मोटापे को कहें अलविदा। (Social Media) 

Obesity: मोटापा शरीर में कई बिमारियों को आमंत्रित करता है। शरीर का मोटा हो जाना ही बिमारियों का घर बन जाने जैसा है। इसलिए हमेशा कोशिश यही करनी चाहिए कि शरीर में excess चर्बी न जमा हो। क्योकिं हर व्यक्ति की पहली ज़िम्मेदारी खुद को स्वस्थ रखने की है। जिसके लिए उसका चुस्त -दुरुस्त रहना अत्यंत जरुरी है। शरीर में मोटापा बड़े आसानी से चढ़ जाता है मगर इसको हटाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

गौरतलब है कि खराब लाइफस्टाइल (Lifestyle), खानपान और ना के बराबर फिजिलकल एक्टिविटी ही मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण है। ज्यादा से ज्यादा आरामदायक जीवन-शैली के कारण लोग बड़ी संख्या में मोटापे (obesity) का शिकार हो रहे है। ज्ञात हो की मोटापा (obesity) ही सभी गंभीर रोगों की जननी है। इसके कारण हार्ट अटैक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई यूरिक एसिड का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरुरी है की इसके शुरूआती दिनों में ही कंट्रोल में कर लिया जाये। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ असरदार घरेलु नुस्खों को जिन्हें अपनाकर आप बढ़ते मोटापे पर लगाम लगा सकते हैं।

  • अधिक से अधिक पानी पीने की आदत मोटापे को हटाने में काफी मदद करती है। याद रखें फ्रिज में रखा हुआ पानी या chilled पानी मोटापे को बढ़ाने में सहायक होता है।
  • सुबह बासी मुंह शहद निम्बू पानी पीना भी एक अच्छा विकल्प है।
  • अन्य फलों की तुलना में नारियल पानी में ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स पाया जाता है जो तेजी से बढ़ते वजन को संतुलित करता है।
  • जौ-चने के आटे को बराबर मात्रा में मिला कर उसकी रोटी खाने से भी वजन कम होता है।
  • पुदीने में मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को काफी बढ़ाते हैं। जिससे वजन आसानी से घटने लगता है।
  • दालचीनी में मौजूद शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल तत्व वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करते हैं।
  • ऐप्पल साइडर विनेगर शरीर से फैट और चर्बी की मात्रा को कम करने में सहायक होता है। रोज़ाना एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में बदलाव आने लगते हैं।
  • हरी इलायची को वजन घटाने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में भी असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के साथ-साथ शरीर के सूजन को भी कम करने में मददगार होते हैं। एक गिलास पानी में रात भर भिगोए रखने के बाद अगली सुबह खाली पेट पीने से तेज़ी से वजन कम होता है।
  • रोज़ाना क्रिस क्रॉस एक्सरसाइज करना भी मोटापे को खत्म करता है।
  • रोज़ाना जॉगिंग व मॉर्निंग वॉक करने से न केवल शरीर सुडोल होता है बल्कि अंदरूनी मजबूती भी होती है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story