Oshin Sharma Kon Hai: खूबसूरती से तहलका मचाती है हिमाचल की ये महिला अधिकारी, फॉलोइंग भी लाखों में

Oshin Sharma Kon Hai: खूबसूरत महिला अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। वह अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 16 Sep 2024 12:02 PM GMT
Beautiful HAS: खूबसूरती से तहलका मचाती है हिमाचल की ये महिला HAS, फॉलोइंग भी लाखों में
X

Oshin Sharma (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Himachal Beautiful HAS Oshin Sharma: हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया स्टार महिला अधिकारी ओशिन शर्मा (Oshin Sharma) इस वक्त अपने ट्रांसफर को लेकर चर्चा में हैं। राज्य की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार ने उन्हें बिना कोई नई पोस्टिंग दिए ही उनका तबादला कर दिया है। वह मंडी के संधोल में तहसीलदार के रूप में सेवा दे रही थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि काम में लेटलतीफी की वजह से उन पर ये गाज गिरी है। डीसी मंडी उनके काम से संतुष्ट नहीं थे। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ओशिन का ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है क्योंकि उनका काम संतोषजनक नहीं था। इसे लेकर उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं चर्चा छाईं HAS ओशिन शर्मा कौन हैं।

कौन हैं ओशिन शर्मा (HAS Oshin Sharma Kon Hai)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

खूबसूरत महिला HAS अधिकारी ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। लेकिन इनका परिवार धर्मशाला में शिफ्ट हो गया, जहां उनके पिता सेवारत थे। उनके पिता नायब तहसीलदार और माता डीसी कांगड़ की पर्सनल असिस्टेंट रही हैं। ओशिन ने शिमला से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है और पंजाब यूनिवर्सिटी से कैमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

ग्रेजुएशन के अंतिम साल में उन्होंने सिविल सेवाओं में जाने का फैसला किया। ओशिन ने सबसे पहले यूपीएससी मेन्स की परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने 2019 में HAS परीक्षा पास की और BDO के रूप में चुनी गईं। साल 2020 में महिला अधिकारी ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) एग्जाम दिया था और इस बार बतौर एसडीएम उनका चयन हुआ। ओशिन ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें जर्नलिस्ट बनना था। लेकिन एकेडमिक्स में अच्छा होने की वजह से उनके परिवार ने उन्हें सिविल सेवा में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

HAS ओशिन शर्मा शादी (Oshin Sharma Husband)

ओशिन शर्मा ने 25 अप्रैल 2021 में उस समय धर्मशाला से बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। ओशिन ने अपने पति विशाल नेहरिया पर शारीरिक और मानसिक तौर पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था।

इन कार्यों के लिए बटोरी तारीफें

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भले ही इस समय ओशिन शर्मा अपने पेंडिंग और असंतोषजनक कार्यों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन वह अपने अच्छे कार्यों के लिए तारीफें भी बटोर चुकी हैं। ओशिन को उनके सामाजिक और प्रेरक कार्यों के लिए जाना जाता है। कांगड़ा और मंडी जिलों में अपनी पोस्टिंग के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, एनजीओ और पंचायत से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर काफी तारीफें बटोरी थीं।

इसके अलावा उन्होंने संधोल में सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया था और खुद नाले में उतरकर सफाई की थी। वह महिलाओं के बीच उनके अधिकारों के बारे में अवेरनेस बढ़ाने का भी काम करती हैं। ओशिन लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं।

सोशल मीडिया स्टार हैं ओशिन शर्मा (IAS Oshin Sharma On Social Media)

32 वर्षीय ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अपने स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज के लिए HAS अधिकारी को खूब पसंद किया जाता है। ओशिन अक्सर सूट-साड़ी में अपनी खूबसूरती तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।


Shreya

Shreya

Next Story