×

Hina Khan Fitness Routine: ये हेल्दी रूटीन है हिना खान की खूबसूरती का राज, यहां जानें मॉर्निंग टू नाइट डाइट शेड्यूल

Hina Khan Fitness Routine : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हिना खान अपनी खूबसूरती से हमेशा ही लोगों को हैरान कर देती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज क्या है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 15 Nov 2023 7:00 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 7:00 AM GMT)
Hina Khan Fitness Routine
X

Hina Khan Fitness Routine 

Hina Khan Fitness Routine : हिना खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक है और हमेशा ही अपने ग्लैमरस अवतार और बेहतरीन प्रोजेक्ट से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई देती हैं। फेमस टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है से उन्हें बहुत पहचान मिली और इसने उन्हें घर-घर में फेमस बना दिया। इसके अलावा उन्हें कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनते हुए भी देखा गया और वह स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है जहां वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी बातों को शेयर करती हुई दिखाई देती हैं।एक्ट्रेस को अक्सर अपनी जिम में एक्सरसाइज करते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। वह अपने फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और फैंस भी उनके फिटनेस का राज जानने और उनकी डाइट को जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको उनके रूटीन से रूबरू करवाते हैं।

हिना का ब्रेकफास्ट

इतना साल उसको अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हुए देखा जाता है और हिना खान भी इस रूटीन को फॉलो करती हैं। आने के बाद खुद को डिटॉक्स करने के लिए जीना एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिक्स कर उसे पीती हैं। के बाद एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट करती है जिसमें स्कीम मिल्क, सेब, ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स जैसी चीज शामिल होती है। एक्ट्रेस कई गुणों से भरपूर ब्राज़ील नट भी खाती हैं।



हिना का लंच, डिनर

इसको लेकर हिना का कोई स्ट्रिक्ट टाइमिंग नहीं है उन्हें जब भूख लगती है वह खाना खा लेती है। उनके खाने में कार्ब्स कम और हाई प्रोटीन डाइट ज्यादा शामिल होती है। एक्ट्रेस को अधिकतर सोया चंक्स और डाल के साथ चावल या फिर चपाती खाते हुए देखा जाता है। हिना शाम को अपने वर्कआउट से पहले एक कटोरी नट्स और मौसमी फलों के साथ दही का सेवन भी करती हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए उन्हें दिन में कई बार नारियल पानी पीते हुए देखा जाता है। एक्ट्रेस को घर का बना हुआ खाना बहुत पसंद है और आमतौर पर वह पनीर या फिर चिकन के साथ चपाती खाना पसंद करती हैं। इसके साथ वो एक कटोरी सब्जी लेना भी पसंद करती हैं।



वर्कआउट

दिन भर की अपनी इस डाइट के बीच हिना को वर्कआउट पर ध्यान देते हुए भी देखा जाता है ताकि वह अपना फिगर मेंटेन कर सके। सुबह उठने के बाद जहां वह वर्कआउट करते हैं और जिम जाती हैं तो वही शाम को भी उन्हें वर्कआउट करते हुए देखा जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story