×

Holi 2022: होली के बाद की थकान को कैसे करें दूर, अपनाएं ये असरदार उपाय

Holi 2022: होली के दिन मस्ती में पता नहीं चलता की शरीर कितना थक गया है। लेकिन इससे होने वाली थकान का पता अगले दिन चलता है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 19 March 2022 8:02 AM GMT
Holi celebration
X

होली 2022

Holi 2022: होली का त्यौहार तन-मन दोनों को मस्ती में सराबोर कर देने वाला होता है। मस्ती भी ऐसी की बस देखते ही बने। घर -परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलना-मिलाना, रंग खेलना, तरह -तरह के व्यंजन बनाना, खाना-खिलाना जैसे कई अनगिनत काम होते हैं जो होली के दिन हर व्यक्ति करता ही है।

होली का दिन तो काम और मस्ती में निकल जाता है। होली के दिन मस्ती में पता नहीं चलता की शरीर कितना थक गया है। लेकिन इससे होने वाली थकान का पता अगले दिन चलता है। जब थकान के मारे उठने की हिम्मत नहीं होती है। रंगों का भी after effect काफी थकान देने वाला होता है।

होली के थकान को कैसे दूर करें

कई बार शरीर में थकान के साथ-साथ बॉडी पेन भी होने लगता है। ऐसे में बॉडी को आराम देना बहुत जरुरी होता है। अगर आप भी ऐसे ही थकान से बोझिल हो गए है तो आज हम आपको बॉडी relax करने के कुछ असरदार टिप्स बताते हैं। इन टिप्स से आपको होली की थकान उतारने में मदद मिलेगी।

  • चाय पियें : चायें एक ऐसा स्फूर्ति भरा पेय है , जिसे पीते ही शरीर में ताज़गी सी दौड़ जाती है। लेकिन थकान उतारने के लिए कम दूध वाली कड़क चाय लेना असरकारी होता है।
  • सरसों के तेल से पुरे बॉडी का मसाज भी बॉडी को काफी रिलैक्स करता है। बता दें कि सरसों के तेल में 3 से 4 लौंग डालकर हल्का गुनगुना कर लगाने से भी ज्यादा प्रभावशाली होता है।
  • मांसपेशियों के दर्द और जकड़न में चेरी और अदरक का सेवन फायदेमंद होता है। क्योकिं चेरी और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर थकान दूर करने में सहायक होता है।
  • नहाने से आपकी थकान 60 प्रतिशत तक अपने -आप उतर जाती है।
  • छुहारे (dates ) वाला गरम दूध भी थकान उतारने में रामबाण का काम करता है।
  • फ्रूट्स के साथ हल्का नाश्ता करें।
  • टाइम अगर हो तो नाश्ते के बाद 2 घंटे की अच्छी नींद भी लेना अच्छा होता है।
  • हल्का योगा और एक्सरसाइज करना भी थकान उतारने में प्रभावशाली है।
  • खूब सारा पानी पियें। फ्रूट जूस भी लें जिससे जल्दी ऊर्जा प्राप्त हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story