×

Holi 2023 Tips: होली पर आपके लिए कुछ जरूरी टिप्स, पेट की गड़बड़ से लेकर रंगों को आसानी से छुड़ाने तक जानिए ये आसान तरीके

Holi 2023 Tips: जब होली पर किसी तरह ही समस्या से आपको दो चार होना पड़े,तो जानिए क्या करें। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं जिससे आप इस तरह की परेशानियों से आसानी से निकल सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 7 March 2023 11:30 PM GMT (Updated on: 7 March 2023 11:37 PM GMT)
Holi increases Happy Hormones
X

Holi increases Happy Hormones (Image: Social Media)

Holi 2023 Tips: रंगों का त्यौहार होली देश भर में वसंत के आगमन और सर्दियों के मौसम के अंत का उत्सव है। इस उत्सव में मुख्य रूप से रंगों के साथ खेलना, गीत संगीत और मस्ती में थिरकरा,मीठे व्यंजनों का स्वाद चखना और परिवार और दोस्तों से मिलना शामिल है। वहीँ ये त्यौहार कई तरह के संदेह को भी मन में ले आता है। लेकिन यहां कुछ सुरक्षा उपाय दिए गए हैं जो आपको किसी भी नुकसान की चिंता किए बिना इस रंगीन त्यौहार को मनाने में मदद कर सकते हैं।

होली पर आपके लिए कुछ जरूरी टिप्स

भारत में सभी त्यौहार संगीत और मिठाइयों के साथ मनाए जाते हैं, रंगों का उपयोग होली को और भी खास बना देता है। हर उम्र के लोग रंगों से खेलना पसंद करते हैं। चमकीले रंगों से चेहरे रंगना, अपने दोस्तों को पानी की बंदूक और पानी से भरे गुब्बारों से सराबोर करने जैसी गतिविधियों का सभी बच्चे और बुजुर्ग खूब आनंद लेते हैं। लेकिन ये होली की मस्ती और मज़ा तब ख़त्म सा होने लगता है जब होली पर किसी तरह ही समस्या से आपको दो चार होना पड़ता है। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे कुछ टिप्स लेकर आये हैं जिससे आप इस तरह की परेशानियों से आसानी से निकल सकते हैं।

पेट गड़बड़ हो जाये तो क्या करें?

रंगों का त्यौहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग इस त्यौहार को नाच गाकर और एक दूसरे को रंग लगाकर मनाते हैं। इस पर्व में तरह-तरह के लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लोग कई तरह से टेस्ट डेजर्ट का आनंद लेते हैं। इसमें मावा गुजिया, गुलाब जामुन और मीठी मठरी आदि शामिल हैं। होली के दौरान लोग शौक के तौर पर कई तरह के लजीज व्यंजन खाते हैं। लेकिन कई बार ज्यादा खाने की वजह से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान लोगों को कब्ज, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं काफी परेशान करती हैं। लेकिन इन समस्याओं से निपटने के लिए आप हेल्दी हर्बल ड्रिंक भी पी सकते हैं। हर्बल ड्रिंक पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। इस हर्बल टी को आप होली जैसे मौकों पर पी सकते हैं। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने का तरीका और इसके अन्य फायदे क्या हैं।

हर्बल ड्रिंक के लिए सामग्री


2 गिलास पानी

5 से 10 करी पत्ते

3 अजवाइन के पत्ते

1 छोटा चम्मच सूखा धनिया

1 छोटा चम्मच जीरा

1 इलायची

½ इंच अदरक

हर्बल ड्रिंक बनाने की रेसिपी

मीडियम गैस पर एक बड़ा बर्तन रखें। इसमें 2 कप पानी डाल दीजिये।

अब इसमें सारी सामग्री डाल दें। इसमें करी पत्ता, अजवाइन, सूखा धनिया, जीरा, इलायची और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें।

जब पानी उबलने लगे तो गैस धीमी कर दें।

5 मिनट बाद गैस बंद कर दें। कुछ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को छान लें।

अब इस पानी में काला नमक, शहद और नींबू का रस मिलाएं।

वहीँ कई बार इस दिन हर घर में तरह तरह के पकवान जैसे गुजिया, पकौड़ी, दही बड़े और दूसरे चाट के पकौड़े बनाए जाते हैं। लोग इन चाट मसालों को एक दूसरे के घर में गले मिलकर खाते हैं। लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें। इस दौरान काफी सावधानी बरतनी होती है। अधिक चाट, पकौड़ी या अन्य व्यंजन खाने से आपका पेट बिगड़ भी सकता हैं। ये हार्ट बर्न के अलावा लूज़ मोशन और कई गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इस तरह की समस्या ये निपटने का एक रास्ता है।

अदरक से मिलेगा आराम

पेट खराब होने पर अदरक का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, इसे एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल माना जाता है। पेट में किसी तरह का इंफेक्शन या गड़बड़ी होने पर ये राहत दे सकता है। इसके लिए अदरक का पाउडर बना सकते है। इसे एक गिलास दूध में मिलाकर सेवन करें।

केला भी है बेहद फायदेमंद

होली पर ज्यादा व्यंजन खाने से पेट खराब हो जाता है। केला पेट को ठीक करने की औषधि के रूप में जाना जाता है। इससे लूज मोशन में तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा केले में पोटैशियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लूज मोशन के बाद शरीर में आई कमजोरी के लिए भी ये फायदेमंद है।

होली के दौरान अपनी त्वचा को सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है ऐसे मौकों पर आपकी त्वचा सबसे ज़्यादा इफ़ेक्ट होती है। लेकिन होली की तैयारी पहले से करने पर आपका इससे होने वाले नुक्सान कुछ कम हो सकता है। रंगों से खेलना शुरू करने से पहले जैतून या नारियल का तेल लगाएं। रासायनिक रंगों के बजाय त्वचा के अनुकूल और जैविक रंगों से होली खेलें। आपकी त्वचा के साथ रंगों के सीधे संपर्क को कम करने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जो आपके पूरे शरीर को ढकें। रंगों के कारण होने वाली खुजली से बचने और शांत करने के लिए मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। आप अपने पूरे शरीर पर एक गाढ़े सनस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं और अपनी त्वचा और नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर ये सब भी काम न आये और आपकी स्किन पर किसी तरह का कोई रंग लग गया है और वो छूट नहीं रहा है तो उसके भी उपाय हम आपके लिए लेकर आये हैं।

चेहरे का रंग कैसे छुटाएं?

फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। तेल चेहरे से रंग को पिघला देता है और साबुन को सभी अतिरिक्त गंदगी और जमी हुई मैल को धोने में मदद करता है। इसके साथ ही गेहूं के आटे को किसी भी ऑयल में मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और मसाज करें। फिर, इसे एक सौम्य क्लीन्ज़र से धो लें। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी उपचार का भी उपयोग कर सकते हैं क्योंकि ये रंग को सुखाने में आपकी बेहद मदद करेगा और अंत में धोने के बाद इसे हटा देगा। त्वचा की खुजली को दूर करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिलाकर लगाएं। भीगे हुए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करें और अपने चेहरे को ज्यादा धोने से बचें क्योंकि इससे चेहरा रूखा हो सकता है।

होली पर रंग खेलते वक्त बरतें ये सावधानियां

यहाँ हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल रखकर आप किसी भी तरह की दिक्कत से बच सकते हैं। जिसमे सबसे पहले आप आर्गेनिक रंगों को प्राथमिकता देकर इसके शुरुआत करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिंथेटिक या स्थायी रंग ज्यादातर समय त्वचा और बालों के लिए हानिकारक होते हैं। दूसरी ओर प्राकृतिक रंग त्वचा पर कोमल होते हैं।

रंगों के साथ खेलने के लिए बाहर जाने से पहले, चेहरे को किसी भी दुष्प्रभाव या एलर्जी से बचाने के लिए चेहरे पर क्रीम (जो भी व्यक्ति को सूट करे) लगानी चाहिए। बालों में तेल भी लगाना चाहिए ताकि रंग बालों में न लगें। चेहरे पर क्रीम लगाने से भी बाद में रंग छुड़ाने में मदद मिलती है।

सुनिश्चित करें कि आप रंगों के साथ धीरे से खेलते हैं। आपको अपने दोस्तों से भी अपने चेहरे के प्रति कोमल होने के लिए कहना चाहिए। चेहरे पर रंग लगाते समय हमेशा उनसे पूछें कि कहीं उन्हें किसी पदार्थ से एलर्जी तो नहीं है। सुनिश्चित करें कि रंग लगाते समय, वो किसी की आंखों या मुंह में न जाएं। जब कोई आपके चेहरे पर रंग लगा रहा हो तो आंखें और होंठ बंद कर लीजिये। साथ ही ज़्यादा दौड़ भाग मत करिये शांति से खड़े होकर अगर आप रंग लगवा लेंगे तो खींच तान की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। वार्ना रंग तो लगना ही है तो ऐसे में खींच तान के बिना ही हो तो अच्छा ही रहेगा।

एक और होली एहतियात के तौर पर आंखों को रासायनिक रंगों और पानी से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनना चाहिए। भले ही आपकी त्वचा और आपके कपड़े सुरक्षित हों, आपको आँखों पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। पिचकारी का रंग और पानी का गुब्बारा अगर आंखों में चला जाए तो नुकसानदेह हो सकता है। आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं और इन्हें हर समय सुरक्षित रखना चाहिए।

होली खेलते समय ज़्यादा ज्वेलरी नहीं पहननी चाहिए। डायमंड रिंग्स में कलर भरने की गुंजाइश रहती है साथ ही इसके अलावा इयररिंग्स खुलने और नोज पिन से भी ऐसा होने की सम्भावना बनी रहती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story