×

Holi 2024: होली पर करें ये काम, जल्दी छूट जायेगा पक्के से पक्का रंग

Holi 2024: जानिए होली पर कैसे अपनी त्वचा और नाखूनों से पक्के रंगों को आसानी से हटाएं।

Shweta Srivastava
Published on: 9 March 2024 2:00 AM GMT (Updated on: 9 March 2024 2:01 AM GMT)
Holi 2024
X

Holi 2024 (Image Credit-Social Media)

Holi 2024: जहाँ होली के रंग एक दूसरे पर लगाना जितना मज़ेदार होता है पक्के रंगों को छुड़ाना उतना ही कठिन होता है। फिर चाहे वो आपकी त्वचा हो, कपड़ों हों या फर्श से दाग हटाना ये सभी काफी कठिन हो सकता है। यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इन आसान तरीकों से होली के रंगों को छुड़ा सकते हैं।

होली पर पक्के रंगों को ऐसे छुड़ाएं

  • फेसवॉश का उपयोग करने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। तेल चेहरे से रंग को पिघला देता है और साबुन को सभी अतिरिक्त गंदगी और मैल को धोने में मदद करता है।
  • किसी भी नेचुरल आयल के साथ गेहूं के आटे का पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और मसाज करें। फिर, इसे सौम्य क्लींजर से धो लें।
  • आप मुल्तानी मिट्टी को उपचार के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं क्योंकि ये रंग को सूखने में मदद करेगा और अंततः धोने के बाद इसे हटा देगा।
  • त्वचा की खुजली को दूर करने के लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं।
  • भीगे हुए अमचूर पाउडर का उपयोग करें और अपना चेहरा ज़्यादा धोने से बचें क्योंकि इससे चेहरा सूख सकता है।

नाखूनों से होली के रंग इस तरह हटाएं

  • होली के रंग नाखूनों को कमजोर और बेजान बना सकते हैं, इसलिए अपने नाखूनों को ठंडे पानी में भिगोएँ।
  • होली खेलने के बाद अंततः नाखून पीले होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आपको नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। अपने नाखूनों को नींबू के रस में 10 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • पारदर्शी नेल पॉलिश की एक परत लगाएं और अपनी उंगलियों को गुनगुने पानी के कटोरे में डुबोएं। बादाम के तेल की कुछ बूंदें डालें और रंग धीरे-धीरे आसानी से छूट जाएगा।
  • होली खेलने के लिए बाहर निकलने से पहले गहरे रंग की नेल पॉलिश की एक परत लगा लें। गहरे रंग के नाखून रंग को नाखूनों पर चिपकने नहीं देते। कोशिश करें नेल पोलिश को अंदर की तरफ भी लगाएं। इससे रंग नाखूनों में भरने नहीं पायेगा।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story