×

कोरोना: होम आइसोलेशन में इन बातों का रखें ध्यान, ना करें ये गलतियां

मरीज को अपने बर्तन, तौलिया,कपड़े आदि को अलग रखना हैं और कोई भी इसे इस्तेमाल न करें।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 15 April 2021 7:42 AM GMT
होम आइसोलेशन में इन बातों का रखें ध्यान,
X

होम आइसोलेशन में इन बातों का रखें ध्यान (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। यह वायरस एक इंसान से दूसरे में फैलता है। वहीं अगर कोई कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है और अगर मरीज में इसका प्रभाव कम है तो वह डॉक्टर की सलाह से घर पर ही रहकर अपना इलाज कर सकता है। इसे होम आइसोलेशन (Home isolation) भी कहा जाता है। ऐसे में मरीज को काफी बातों का ध्यान रखना चाहिए साथ ही उसके साथ रह रहें लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइये जानते है कि कोरोना संक्रमित मरीज का किन-किन चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे कि मरीज जल्द से जल्द इस वायरस को हरा सके।

आमतौर पर होम आइसोलेशन की अवधि 14 दिनों तक रहती है। वहीं अगर मरीज को 10 दिनों में कोई लक्षण नहीं लगते, तो वह डॉक्टर की सलाह से होम आइसोलेशन खत्म कर सकता हैं। होम आइसोलेशन में मरीज खुद को घर के बाकी सदस्यों से अलग रखकर अपना ट्रीटमेंट करते हैं। मरीज के साथ-साथ घर पर रहने वालों सदस्यों को भी अपनी केयर करनी है।

होम आइसोलेशन के लिए जरूरी नियम

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज का कमरा, टॉयलेट अलग होना चाहिए। मरीज की 24 घंटे देखभाल के लिए किसी ना किसी को होना चाहिए। मरीज को अपने कमरे की खिड़कियां खुली रखनी चाहिए। और पूरे समय तीन लेयर वाला मास्क पहनना चाहिए जिसे हर 6-8 घंटे में बदलते रहना चाहिए। साथ ही साबुन और पानी से हाथ को धोते रहना चाहिए।

मरीज को दो बार बुखार और ऑक्सीजन जांचना चाहिए (फोटो-सोशल मीडिया)

सबसे ज्यादा इस बात पर ध्यान देना है कि मरीज को अपने बर्तन, तौलिया,कपड़े आदि को अलग रखना हैं और कोई भी इसे इस्तेमाल न करें। मरीज को दिन में दो बार अपने बुखार और ऑक्सीजन के स्तर की जांच करनी चाहिए। और अपने आपको मानसिक तनाव से भी दूर रखना चाहिए। मनोरंजन के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।

इन चीजों का करें सेवन

घर पर बना ताजा और सादा भोजन करना चाहिए। खाने में अदरक, लहसुन और हल्दी जैसे मसाले का उपयोग करें। रोज 8-10 गलास पानी पिएं और ताजे फलों, दाल जैसे प्रोटीन से भरपूर आहार लें। कुछ भी खाने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें।

घर के सदस्य के लिए महत्वपूर्ण बातें

मरीज की देखभाल कर रहे व्यक्ति को शारीरिक स्वस्थ होना चाहिए। उसकों कैंसर, सांस की दिक्कत, अस्थमा,डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए। मरीज के उपयोग की किसी भी चीज को ना छुएं। खाना देते समय खाना किसी स्टूल या टेबल पर रख दें। और बर्तन को उठाते समय डिस्पोजेबल ग्लव्स जरूर पहनें।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story