Skin Care Tips: महंगी क्रीम को फेल कर देंगी किचन में रखी ये चीजें, चेहरे पर आता है इंस्टेंट ग्लो

Glowing Face Ke Liye Gharelu Nushkhe: किचन में ऐसी कई सामग्रियां होती हैं, जिनका इस्तेमाल स्किन केयर में सदियों से हो रहा है। आप भी घरेलू उपाय से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 17 Aug 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2024 1:30 AM GMT)
Skin Care Tips: महंगी क्रीम को फेल कर देंगी किचन में रखी ये चीजें, चेहरे पर आता है इंस्टेंट ग्लो
X

Skin Care Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Home Remedies For Instant Glowing Face: हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाना चाहता है और इसके लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का भी इस्तेमाल करता है। लेकिन कभी-कभार महंगी क्रीम भी इतना असर नहीं दिखा पातीं, जितना कि घरेलू उपाय (Skin Ke Liye Gharelu Upay) दिखाते हैं। आप किचन में रखी चीजों से भी अपनी स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो स्किन पर इंस्टेंट ग्लो (Gharelu Upay For Glowing Skin) लाते हैं और यह बेहद सस्ते भी होते हैं। इन्हें आप अपने स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें इन घरेलू नुस्खों (Face Par Glow Kaise Laye Gharelu Upay) के बारे में।

स्किन को ग्लोइंग बनाने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Get Glowing Skin In Hindi)

किचन में ऐसी कई सामग्रियां होती हैं, जिनका इस्तेमाल स्किन केयर में सदियों से हो रहा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों की जानकारी दे रहे हैं, जो स्किन पर कमाल का असर दिखाते हैं। जिससे त्वचा सुंदर, साफ और चमकदार बनती है।

1- दही (Curd)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दही ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाती है। स्किन केयर रूटीन में दही को शामिल करना आपको अच्छे रिजल्ट्स दे सकता है। इसे यूज करना भी बेहद आसान है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। बीस मिनट के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन पर बढ़िया चमक आएगी और चेहरा पहले से काफी सॉफ्ट हो जाएगा।

2- शहद (Honey)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बेहतर स्किन पाने के लिए शहद का भी सदियों से यूज किया जा रहा है। चेहरे पर शहद लगाने के कई सारे बेनिफिट्स होते हैं। शहद भी आसानी से हर घर में मिल सकता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए बस आपको चेहरे पर कच्चे शहद की एक पतली लेयर लगानी है और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही रखना है। आप चाहें तो इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। 15-20 मिनट बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ और चिकना बनेगा।

3- बेसन और दही (Besan And Curd)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन और दही के फेस पैक (Besan Aur Dahi Ka Face Pack) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 2-3 चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। जब पेस्ट सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। इससे चेहरा ग्लोइंग बनेगा।

4- आलू का रस (Potato Juice)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्किन पर चमक लाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके लिए 1-2 आलू का रस निकाल लें। फिर कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इसके कई सारे फायदे स्किन को मिलते हैं। 5-10 मिनट बाद चेहरे की थोड़ी सी मालिश करते हुए सादे पानी से धो लें। कुछ इस्तेमाल के बाद ही आपको चेहरे पर फर्क दिखाई देने लगेगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी भी तरह की कोई एलर्जी हो तो पहले ही पता चल सके।

Shreya

Shreya

Next Story