×

Period Pain: पीरियड्स का दर्द नहीं होता है सहन, तो ये घरेलू उपाय कर देंगे छूमंतर

Period Pain Pain Relief Tips: पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द सहन कर पाना काफी मुश्किल होता है। खासतौर से कुछ महिलाओं के लिए यह गंभीर भी हो जाता है।

Network
Newstrack NetworkWritten By Shreya
Published on: 3 March 2022 2:43 PM GMT
Home Remedies For Period Pain
X

पीरियड्स का दर्द (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

Home Remedies For Period Pain: पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द कुछ लड़कियों और महिलाओं के लिए असहनीय होता है। शुरुआती दो दिन तक इस दर्द को बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो जाता है और ये दर्द हर महीने सहन करना होता है। यही नहीं कहा यह भी जाता है कि तकरीबन 5 से 10 प्रतिशत महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द (Period Pain) गंभीर हो सकता है। साथ ही यह उनके जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। ऐसे में कई लोग इस दर्द को कम करने के लिए दवा का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू उपाय (Gharelu Upay For Period Pain) के जरिए भी पीरियड्स के दर्द को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं ये तरीके-

पीरियड्स दर्द के उपाय

गर्म पानी और अजवाइन

अगर आपको भी पीरियड्स के दिनों में तेज दर्द होता है तो अजवाइन और नमक, एक गिलास गर्म पानी के साथ लें, इससे दर्द में आराम मिलता है। चाहे तो अजवाइन, नमक के मिश्रण में हींग भी डाल सकती हैं। इसके अलावा आप पानी में अजवाइन उबालकर इस पानी को पी सकती हैं। इससे काफी आराम मिलता है।

गर्म पानी से सिंकाई

पेट और पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द को कम करने के लिए गर्म पानी से सिंकाई बेहद अच्छा माना जाता है। आप हॉट वाटर बैग के जरिए पेट के निचले हिस्से और दर्द वाली अन्य जगहों की सिंकाई की जा सकती है। इससे सूजन कम होगी और दर्द से आराम मिलेगा।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्सरसाइज

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से नंगे पैर चलना। इससे आपके शरीर में रिलेक्स करने वाले हॉर्मोन्स सक्रिय होंगे। इसके अलावा आप कुछ आसान योगासन को भी ट्राई कर सकती हैं।

अदरक और काली मिर्च की चाय

अदरक और काली मिर्च की चाय भी आपके पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करेगी। साथ ही इससे पीरियड्स की अनियमितता में भी फर्क पड़ेगा। हालांकि अधिक मात्रा में चाय का सेवन ना करें, क्योंकि इससे पेट में गैस भी बन सकती है।

पपीता खाना मददगार

पीरियड्स के दिनों में पपीता खाना बेहद अच्छा माना जाता है। इससे दर्द में आराम मिलता है और यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story