×

किसी को भी हो सकती है हर्निया, इन घरेलू उपायों से करें निदान

suman
Published on: 21 July 2017 6:24 AM GMT
किसी को भी हो सकती है हर्निया, इन घरेलू उपायों से करें निदान
X

लखनऊ: आजकल की लाइफस्टाइल और खान पान के कारण ज्यादातर लोगों को पेट में कई तरह की समस्या होने लगती है। इन्हीं में से एक बीमारी का नाम हर्निया है, जो कि पेट की मांसपेशियों को कमजोर करके आंत को कमजोर बनाती है। हर्निया के दौरान पेट में सूजन, दर्द और भारीपन के लक्षण देखने को मिलता है। बता दें कि हर्निया की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं तो आपको आसानी से इससे छुटकारा मिल सकता है।

आगे...

बर्फ: हर्निया होने से पेट में दर्द और सूजन होने लगती है। ऐसे में आप दर्द होने पर बर्फ की सिंकाई करना ना भूलें। इससे आसानी से दर्द से आराम मिलता है।

आगे...कैमोमाइल टी: कैमोमाइल एक फूल होता है। जिसे सुखाकर एक हर्ब की तरह इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि आप कैमोमाइल की पत्ती की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कैमोमाइल को एक कप पानी में कम से कम 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसके ठंडे़ हो जाने पर आप इसका सेवन कर लें। इसका सेवन करने से आपको हर्निया की समस्या से राहत मिल जाएगी।

आगे...

मुलेठी: जिस तरह से मुलेठी सर्दी और खांसी में काफी फायदेमंद होती है। ठीक उसी तरह से हर्निया में आप मुलेठी का सेवन करके अपने आप को पेट के दर्द के साथ होने वाली सूजन को कम कर सकती हैं। अदरक की जड़ : हर्निया होने से पेट में एसिडिटी होने की समस्या होती है। ऐसे में आप अदरक की जड़ को चबा सकती हैं। आप इनके एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से अपने पेट के दर्द और एसिडिटी को दूर कर सकती हैं।

आगे...

एप्पल साइडर विनेगर : हार्निया की समस्या से दिल की कोशिकाएं और पेट में एसिडिटी होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। ऐसा करने से हर्निया की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

suman

suman

Next Story