Home Vastu Tips: घर की इस दिशा में चूल्हा रखने के होते हैं भयावह परिणाम, जानिए कौन सी है सही दिशा

Home Vastu Tips: किचन की इस दिशा पर चूल्हा रखने से जान लीजिये क्या हो सकते हैं परिणाम। आइये जानते हैं कौन सी दिशा है सही और कौन सी नहीं।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Sep 2024 1:15 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2024 1:15 AM GMT)
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Home Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप सही दिशा में चूल्हा नहीं रखते हैं तो ये आपके लिए कई सारी दिखाएं कड़ी कर सकता है। ऐसे में अगर आप घर पर सही दिशा में चूल्हा रखते हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छे परिणाम भी दे सकता है। आइये जानते हैं चूल्हा रखने की कौन सी दिशा सबसे सही है और कौन सी इसके लिए बिलकुल भी सही नहीं है।

इस दिशा में भूलकर भी न रखें चूल्हा

अगर आप गलत दिशा में चूल्हा रख देते हैं तो ये आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां ला सकता है। इससे पारिवारिक कलह से लेकर घर में कंगाली तक के योग बन जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर में गलत दिशा में चूल्हा आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है और किस दिशा में चूल्हा रखना शुभ होता है।

वास्तु की माने तो आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा में चूल्हा कभी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसे राहु का स्थान माना जाता है। अगर आप इस दिशा में चूल्हा रखते हैं तो लोगों के बीच लड़ाई झगडे होते रहते हैं। साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इस दिशा में चूल्हा या उससे सम्बंधित कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए।

किचन में चूल्हा रखने की सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व होती है। इस दिशा में अगर चूल्हा है तो इससे आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और आपके घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। ऐसे में आप अपने चूल्हे की दिशा दक्षिण पूर्व ही रखें। ये शुक्र का स्थान है जो खाने का स्वाद बढ़ता है। ज़्यादातर घरों में महिलाएं ही खाना बनातीं हैं और शुक्र ग्रह उन्हें सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है।

इतना ही नहीं दक्षिण पूर्व स्थान न ज़्यादा गर्म होता है और न ही ज़्यादा ठंडा तो हर मौसम के हिसाब से ये बिलकुल सही जगह है। इस स्थान पर चूल्हा होने से घर के सदस्य कम बीमार पड़ते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story