×

Homemade Face Scrub: इन टिप्स को फॉलो करके पाएं सुंदर बेदाग चेहरा

Homemade Face Scrub: आप नेचुरल प्रोडक्ट का यूज करती हैं तो ये आपको सुरक्षा के साथ-साथ आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में भी मद्द करेगा।

Pallavi Srivastava
Written By Pallavi SrivastavaNewstrack Network
Published on: 25 Sep 2021 3:56 AM GMT
Homemade Face Scrub
X

घर का बना फेस स्क्रब pic(social media)

Homemade Face Scrub: सुन्दर बेदाग चेहरा(Beautiful Fair Skin)) लड़कियों की पहली चाहत होती है। युवतियां व महिलाएं महंगे प्रोडक्ट(Costly Beauty Product) का इस्तेमाल(Use Beauty Product) करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में केमिकल(Chemical Free Beauty Product) का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे आप कुछ दिनों की तो खूबसूरती पा लेते हैं लेकिन एक समय के बाद आपके चेहरे की नैचुरल(Natural Skin) चमक चली जाती हे। ऐसे में अगर आप नेचुरल प्रोडक्ट(Natural Product) का यूज करती हैं तो ये आपको सुरक्षा के साथ-साथ आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में भी मद्द करेगा। लेबे समय तक खूबसूरती बरकरार रखने के लिए आज हम आपके लिए लाएं हैं कुछ (Ghar Par Aise Banaye Face Scrub)होम मेड स्क्रब-

सरसों और दही फेस स्क्रब pic(social media)

सरसों और दही से बनाएं फेस स्क्रब(Mustard And Curd Face Scrub)

सरसों हर तरह से फ़ायदेमंद होती है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सरसों का तेल मालिश के लिए और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आज भी सरसों का उबटन पूरे शरीर पर लगाया जाता है। ताकि शरीर का मैल साफ हो जाए। सरसों यानी मस्टर्ड को आप अपने फेस पर भी स्क्रब के रूप में लगा सकते हैं। मस्टर्ड स्क्रब बनाने के लिए सरसों के दरदरे पिसे दानों में दही, शहद और आटा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इससे धीरे-धीरे अपने फेस पर मसाज करें। सूख जाने पर पानी से धे लें। अगर फेस ड्राय लगे तो चेहरा धोने के बाद आप डेली क्रीम या मॉइश्चराइज का प्रयोग करें।

तिल और हल्दी से बनाएं फेस स्क्रब pic(social media)

तिल और हल्दी से बनाएं फेस स्क्रब(Sesame And Turmeric Face Scrub)

पौष्टिकता से भरपूर तिल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर हल्दी से आप अपनी स्किन को चमका सकती हैं। हल्दी तो वैसे भी फेस टोन फेयर करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच तिल के तेल में आधा चम्मच हल्दी और कुछ तिल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से फेस और शरीर पर धीरे-धीरे रगड़े। थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी में टॉवेल डालकर अच्छे से निचोड़ लें। और फेस को साफ कर लें। ऐसा हफ़्ते में एक से दो बार आप कर सकते हैं।

कॉफी फेस स्क्रब Pic (Social Media)

कॉफी फेस स्क्रब(Coffee Face Scrub)

अगर आपको कॉफी के बीज आसानी से मिल जाएं तो बीज को कूट लें और इसमे शक्कर और थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर स्क्रब तैयार करें। और अगर आपको कॉफी के बीज न मिलें तो आप रेडीमेड कॉफी भी ले सकते हैं जिसके दाने थोड़े बड़े हों। तैयार स्क्रब को आप अपने फेस पर हल्के हाथों से मलें। थेड़ी देर मसाज करने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। आप अपने चेहरे पर फर्क महसूस करेंगी।

चावल के आटे से बनायें स्क्रब pic(social media)

चावल का आटा(Rice Flour Face Scrub)

ग्लोइंग स्किन के साथ साथ दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए चावल का आटा कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा चावल का आटा ब्लैकहैड्स और डेड स्किन को हटाकर स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। इसके लिए एक बाउल में चावल का आटा लें और उसमें कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा लें। 10 मिनट तक लगा रहने के बाद पानी से धो लें। अगर त्वचा रूखी लगे तो कोई लाइट क्रीम लगा लें।

बेसन, हल्दी और मलाई फेस स्क्रब pic(social media)

बेसन, हल्दी और मलाई फेस स्क्रब(Besan, Turmeric And Cream Face Scrub)

ये नुस्खा तो सदियों से प्रचलित है। और यकीन मानिए काफी कारगर भी है। आज भी लड़कियां दादी नानी के जमाने का ये फेस स्क्रब प्रयोग में लाती हैं। इसे बनाने का तरीका बिलकुल आसान है। मोटी घर की पिसी बेसन को लेकर इसमे आप ताजी मलाई और चुटकी भर हल्दी मिला लें। अब तैयार है आपका स्कब। स्क्रब को फेस और नेक पर लगा कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर हाथों पर थोड़ सा पानी लगाकर हल्के हाथों से रगड़े। फिर मसाज के साथ छुड़ा दें। औा चेहरा साफ ठंडे पानी से धो लें।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story