×

Homemade Lip Balm: होंठ फटना हो जायेगा बंद, यकीन नहीं, अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खा

Homemade Lip Balm: आज हम आपको घर पर लिप बाम बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 31 March 2024 8:58 AM GMT
Homemade Lip Balm
X

Homemade Lip Balm (Photo- Social Media)

Homemade Lip Balm: ऐसा कौन होगा जो नहीं चाहेगा कि उसके होंठ मुलायम और पिंक हों। होंठ हमारे शरीर का एक ऐसा अंग होता है जो बहुत ही कोमल होता है, इस वजह से मौसम के बदलते ही हमारे होंठ भी फटने लग जाते हैं। किसी भी मौसम में होंठो की सबसे ज्यादा देख रेख करनी पड़ती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि होंठ बहुत ही मुलायम होते हैं, इस वजह से इन पर बहुत ही सोच समझ कर क्रीम या वैसलीन का इस्तेमाल करना पड़ता है, ताकि कुछ रिएक्शन ना कर जाए। ऐसे में यदि हम आप से कहें कि आप घर पर ही बहुत ही नेचुरल तरह से लिप बाम बना सकती हैं तो क्या आप मानेगी? जी हां! आज हम आपको घर पर लिप बाम बनाने का बेहद ही आसान तरीका बताने जा रहें हैं।

घर पर बनाएं लिप बाम (Ghar Par Banaye Lip Balm)

वैसे तो होठों के लिए बाजारों में तरह-तरह के लिप बाम आते हैं, लेकिन ये सभी केमिकल युक्त होते हैं, कई बार तो इन्हें लगाने से ही होंठ फटने लग जाते हैं। ऐसे में यदि आप घर पर ही लिप बाम बना लें तो ये होंठो के लिए काफी अच्छा रहेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि घर पर लिप बाम कैसे बनाएं।


• लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक चुकंदर लेना है, उसे छीलकर कद्दूकस में घिस लेना है, और धूप में सूखने के लिए रख देना है।

• जब चुकंदर अच्छे से सूख जाए तो उसे मिक्सर में पीसकर महीन पाउडर बना लेना है।

• अब आपको एक बाउल में एक चम्मच के करीब वैसलीन लेना है, और एक चम्मच नारियल का तेल ले लेना है।

• नारियल के तेल और वैसलीन को डबल बॉयलर पर अच्छे से मेल्ट कर लेना है। जब ये अच्छे से मेल्ट हो जाए तो उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन डालना है, साथ ही एक विटामिन ई का कैप्सूल भी ऐड कर देना है।

• अब इसमें चुकंदर के पाउडर को भी ऐड कर देना है, एक चम्मच की मदद से सबको अच्छे से मिक्स कर लेना है।

• मिक्स करने के बाद इस मिक्सचर को एक ग्लास बॉटल में रखना है और सेट होने के लिए 1 घंटे तक छोड़ देना है।

• एक घंटे बाद आपका घर पर बनाया हुआ एकदम नेचुरल लिप बाम तैयार हो चुका है।

लिप बाम के फायदे (Benefits Of Homemade Lip Balm)

घर पर बनाया गया यह नेचुरल लिप बाम आपके होंठो के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। यह लिप बाम आपके लिप पिगमेंटेशन को लाइट करेगा, कटे-फटे लिप्स को रिपेयर करेगा, साथ ही होंठो को पिंक करने के साथ ही उसे सॉफ्ट और स्मूथ बनाने में भी मदद करेगा। तो आज ही घर पर यह नेचुरल लिप बाम बनाइए और अपने होठों की सॉफ्टनेस और पिंकनेस को बरकरार रखिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story