×

Homemade Natural Facial: अब मुफ्त में कर सकतीं हैं फेशियल, यहां जानिए कैसे

Homemade Natural Facial: आप फ्री में फेशियल कर सकती हैं, इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। नहीं समझे! आइए डिटेल में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 April 2024 6:42 AM GMT
Homemade Natural Facial
X

Homemade Natural Facial (Photo- Social Media)

Homemade Natural Facial: पैसे खर्च करना तो किसी को पसंद नहीं होता, खास तौर पर ऐसी चीजों में, जिसे हम बिना पैसे खर्च किए भी कर सकते हैं। जी हां! हम बात कर रहें हैं फेशियल की। अभी आप किसी भी पार्लर में मामूली सा भी फेशियल कराने जाएंगी, तो आपके हजारों रुपए खर्च हो ही जाएंगे, लेकिन यदि अब हम आप से कहें कि आप मुफ्त में अपना फेशियल कर सकतीं हैं तो क्या हम पर विश्वास करेंगी? नहीं ना! लेकिन यह सच है, आप फ्री में फेशियल कर सकती हैं, इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। नहीं समझे! आइए डिटेल में बताते हैं।

घर पर मुफ्त में कर सकतीं हैं फेशियल

महिलाएं अपनी खूबसूरती पर बहुत ध्यान देती हैं, इसके लिए वे हफ्ते या महीने में एक बार जरूर पार्लर जाया करती हैं, या फिर जब भी उन्हें पार्टी या शादी अटेंड करना होता है, तब भी पार्लर जाकर ब्लीच या फेशियल कराती हैं, लेकिन अब ये चीजें बहुत ही महंगी हों गईं हैं, एक बार पार्लर जाओ तो हजारों रुपए खर्च ही हो जाते हैं, ऐसे में यदि आप अपने पैसे बचाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको हमारा ये घरेलू नुस्खा आजमाना पड़ेगा, जिससे आपके पैसे भी बच जायेंगे और घर बैठे आपका चेहरा भी ग्लो करने लगेगा। अब आप सोच रहें होंगे कि क्या सच में ऐसा कोई नुस्खा होता है, तो हम आपको बता दें कि जी हां! आप घर में खुद से अपना फेशियल कर सकती हैं।


घर पर बनाएं फेशियल मास्क

घर पर फेशियल मास्क बनाने के लिए आपके पास आलू, टमाटर, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, नींबू या गुलाब जल जरूर होना चाहिए। बस इन्हीं चीजों की मदद से आप हजारों के ब्लीच फेशियल को मुफ्त में कर सकतीं हैं। अब सबसे पहले आपको एक या दो कच्ची आलू लेना है और उसे क्रश कर लेना है, ऐसा ही कुछ टमाटर के साथ भी करना है। अब क्रश किए हुए टमाटर और आलू को एक कपड़े में रखकर छानन है। छानने के बाद इसका जो रस निकला है, उसे एक बाउल में रखें, फिर इसमें करीब एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच बेसन डालें। अंत में आपको इसमें नींबू का रस भी मिलाना है, यदि आपके पास नींबू ना हो तो उसकी जगह गुलाब जल भी ऐड कर सकते हैं। बस इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें और इस तरह से आपका फेशियल मास्क तैयार हो चुका है।


जब भी आपको किसी पार्टी या शादी में में जाना हो, करीब आधे घंटे पहले इस फेशियल मास्क को लगाएं, बेहद शानदार रिजल्ट मिलेगा। इस मास्क को करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखना है, फिर ठंडे पानी से धुलना है, चेहरे का निखार देख आप हैरान ही रह जायेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story