×

Homemade Rangoli Color: इस दिवाली चावल और नमक से बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली, ट्राई करें ये सरल डिजाइन

Homemade Rangoli Color: दिवाली पर लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है, इस बार आप बाजार से लाने के बजाए घर पर ही अपनी रंगोली तैयार करें।

Pallavi Srivastava
Published on: 27 Oct 2021 12:28 PM GMT
Homemade Rangoli Color: इस दिवाली चावल और नमक से बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली, ट्राई करें ये सरल डिजाइन
X

Homemade Rangoli Color: दिवाली पर्व पर माता लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए हम घर के मुख्य द्वार पर रंगोली(Diwali Rangoli) बनाते हैं। दिवाली के दिन लगभग सभी घरों में रंगोली बनाई जाती है।

अलग-अलग रंगों से बनी रंगोलियां मन को सुकून और घर को सुंदर बनाती हैं। ऐसे में घर की महिलाएं घर को साफ करने के साथ-साथ उसे सजाती(Ghar Ko Sajana) भी हैं। इसलिए आज हम घर पर बनने वाली रंगोली के आइटम(Rangoli Ke Items) को खुद से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। जिससे आप आसानी से रंग बिरंगी रंगोली तैयार कर सकती हैं-

इस दिवाली बनाये चावल से रंगोली pic(social media)

1- चावल से बनाएं रंग -(Chawal Se Banaye Rang)

चावल तो सभी के घरों में होता ही है, इसकी मदद से आप रंगोली के कलर बना सकते हैं। बहुत कम सामानों में ही चावल के दानों से रंगोली बनाई जा सकती है।

सामग्री(Rangoli Materials) -

चावल- 1 कप

फूड कलर - 2 टी स्पून

मिक्सी

बनाने का तरीका(Rangoli Banane Ka Tareeka) -

- सबसे पहले किसी कटोरे में एक कप चावल लें।

- चावल को सूखा ही पीस लें।

- अपने मनचाहे फूड कलर को चावल में डालें।

- मिक्सी की मदद से या हाथ से ही चावल और फूड कलर को अच्छी तरीके से मिला लें।

- अब आप रंग रंगोली बनाने के लिए तैयार है।

इजी है बालू से रंगोली बनानाpic(social media)

2- बालू से बनाएं रंग(Sand Rangoli Color)-

बालू या रेत आपको कहीं भी मिल जाएगी। बालू से आप चमकीले रंग भी बना सकते हैं।

सामग्री(Rangoli Materials) -

बालू - 2 कटोरी

रंग (अपने हिसाब से)

पानी- 1 कटोरी

बनाने का तरीका(Rangoli Banane Ka Tareeka) -

- सबसे पहले एक कटोरे में बालू लें।

- बालू को छलनी से अच्छे से चाल लें। जिससे मोटे कंकड़ निकल जाएं।

- इसके बाद रंगों के हिसाब से छोटी-छोटी कटोरियों में बालू को बांट लें।

- बालू को कलर करने के लिए आप किसी तरह के रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- इसके बाद कलर को बालू में मिला लें । पानी की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।

- कलर मिलाने के बाद एक दिन बालू को धूप में सुखा दें, ऐसा करने से रंगोली का रंग खिला-खिला हो जाता है।

नमक से बनाए रंगोली कलर pic(social media)

3- नमक से बनाएं रंग(Salt Rangoli Color)-

चावल की तरह नमक भी घर में मिल जाएगा। चलिए जानते हैं कि कैसे नमक से रंगोली बनाने के लिए रंग तैयार करें

सामग्री(Rangoli Materials) -

नमक- 2 कटोरी

फूड कलर- 2 से 3 चम्मच (रंगों के कलर अपने हिसाब से)

बनाने का तरीका(Rangoli Banane Ka Tareeka) -

- कलर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नमक लें।

- नमक को अपने मनचाहे रंग के साथ मिला दें।

- अब आपका होम मेड कलर तैयार है।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story