×

फूलगोभी के गजब फायदे: सर्दियों में जरूर खाएं, ये परेशानियां होती हैं दूर

इस फूलगोभी में पोटैशियम और विटामिन 6 दोनों पाया जाता है। आपको बता दें कि यह दोनों ही चीज शरीर में इन्सुलिन को बनाने में मदद करती है।

Newstrack
Published on: 20 Nov 2020 4:51 PM GMT
फूलगोभी के गजब फायदे: सर्दियों में जरूर खाएं, ये परेशानियां होती हैं दूर
X
फूलगोभी के गजब फायदे: सर्दियों में जरूर खाएं, ये परेशानियां होती हैं दूर photos (social media)

लखनऊ : सर्दियों का मौसम आते ही घरों में फूल गोभी आने की शुरुआत हो जाती है। इस सब्जी से बनने वाली डिशों को तो हम सभी जानते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे इस फूलगोभी से सेहत को कैसे दुरूस्त कर सकते हैं। अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहते हैं तो फूल गोभी इसमें काफी कारगर साबित होगी।

फूल गोभी के फायदे

इस फूलगोभी में इंडोल्स नामक तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि यह फूलगोभी शरीर में ऐंटिओबेसिटी के रूप में काम करती है। जिससे शरीर में जमा हुआ वसा तेजी से पिघल जाता है। इससे शरीर में चर्बी का जमाव नहीं होता है। और बढ़ता हुआ वजन कंट्रोल में रहता है। आज जानते हैं फूलगोभी के 5 कारण। जिस वजह से इसे रोज खाना चाहिए।

शरीर को रखती है गर्म

फूलगोभी सर्दियों की सब्जी है। जिसकी वजह से लोग इसे सर्दियों में काफी खाते हैं। आपको बता दें कि फूलगोभी की तासीर काफी गर्म रहती है। जिसकी वजह से इसे ठंड में खाना फायदेमंद साबित होता है। यह सब्जी काफी जल्दी पच जाती है। इसलिए लोग इस फूलगोभी को किसी भी समय आसानी से खा सकते हैं।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

आपको बता दें कि इस फूलगोभी में विटामिन c पाया जाता है। जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। कोरोना महामारी के दौरान शरीर में विटामिन c की बहुत जरूरत होती है। इसलिए फूलगोभी का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

इस फूलगोभी में पोटैशियम और विटामिन 6 दोनों पाया जाता है। आपको बता दें कि यह दोनों ही चीज शरीर में इन्सुलिन को बनाने में मदद करती है। इससे शरीर में ग्लूकोज जल्दी बनता है इसलिए शुगर के मरीजों को फूलगोभी का ज्यादा से ज्यादा सेवन कराना चाहिए।

मांसपेशियों को बनाएं फ्लैक्सिबल

पोटैशियम शरीर की मांसपेशियों को सिकुड़न से बचाता है। आपको बता दें कि पोटैशियम मांसपेशियों के लिए इलेक्ट्रोलाइट के रूप में काम करता है। फूलगोभी को खाने से मांसपेशियां काफी मजबूत रहती है।

यह भी पढ़े : संतरा बड़े काम का: सेहत के लिए है रामबाण, फायदे हैं अनेक

अल्जाइमर का खतरा

उम्र बढ़ने के साथ हमारी याददाश्त भी कम होने लगती है। अगर समय रहते इस समस्या को दूर न किया जाए तो यह समस्या अल्जाइमर का रूप ले लेती है। आपको बता दें कि समस्या में लोग कुछ समय के लिए आस पास के लोगों को पूरी तरह से भूल जाते हैं। लेकिन फूलगोभी का सेवन करने से इस समस्या का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़े : दुनिया के 5 अजूबे: इन्हें देख कर हिल उठेगा दिमाग, सब एक से बढ़ कर एक

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story