×

Cheese Slices Recipe: चीज के हैं दीवाने, मास्टर शेफ विनर से जानिए इसकी रेसिपी

Ghar Par Banaye Cheese Slices: मार्केट की चीज का इस्तेमाल आप बहुत कर चुके होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी मार्केट जैसी चीज बनाई जा सकती है। जी हां! आज हम आपको यहां चीज की ही रेसिपी बताने वाले हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 30 March 2024 6:17 AM GMT (Updated on: 30 March 2024 6:28 AM GMT)
Cheese Slices Recipe
X

Cheese Slices Recipe (Photo- Social Media)

Ghar Par Banaye Cheese Slices: बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी को चीज खाना बहुत पसंद होता है, कुछ लोग तो चीज के इतने प्रेमी होते हैं कि वे चीज को सूखा खाना ही पसंद करते हैं। चीज मार्केट में कई तरह की आतीं हैं, एक तो चीज क्यूब होती है और दूसरी स्लाइस चीज। चीज का इस्तेमाल बर्गर, पिज्जा और पास्ता के साथ ही अन्य कई चीजों में भी किया जाता है। मार्केट की चीज का इस्तेमाल आप बहुत कर चुके होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी मार्केट जैसी चीज बनाई जा सकती है। जी हां! आज हम आपको यहां चीज की ही रेसिपी बताने वाले हैं।

घर पर बनाएं मार्केट जैसी चीज स्लाइस

आज के समय में हर वो चीज घर पर बनाई जा सकती है जो मार्केट में मिलती है, हालांकि थोड़ा मशक्कत करने की जरूरत होती है, लेकिन इसका रिज़ल्ट भी शानदार मिलता है। मास्टर शेफ पंकज भदौरिया को तो आप सब जानते ही होंगे, यदि नहीं! तो बता दें कि वह "मास्टर शेफ इंडिया" सीजन वन की विनर रह चुकीं हैं। आज हम उन्हीं की चीज स्लाइस बनाने की रेसिपी आपके साथ शेयर करने जा रहें हैं। आइए फिर शुरू करते हैं।


चीज स्लाइस बनाने की रेसिपी

घर पर चीज स्लाइस बनाने के लिए आपके पास दूध, नींबू और मीठा सोडा होना जरूरी है, बस इसी से आप घर पर ही चीज स्लाइस बना सकते हैं।


• चीज स्लाइस बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप है कि आप दूध को गर्म करने के लिए रख दीजिए, लेकिन इस दौरान ध्यान ये रखना है कि दूध को लगातार चलाते रहना है, ताकि उसमें मलाई ना पड़े।

• दूध को बहुत अधिक गर्म नहीं करना है, जब हल्का गर्म हो जाए तो गैस बंद कर देना है। अब नींबू के रस का इस्तेमाल कर दूध को फाड़ना है। मतलब की धीरे-धीरे दूध में नींबू का रस डालना है, ताकी दूध फट जाए

• अब फटे हुए दूध से पनीर निकाल लेंगे, पनीर को अलग करके पानी से अच्छी तरह से धुल लें, ताकि इसमें नींबू के रस का जितना एसिटिक पार्ट हो वो निकल जाए।

• एक कॉटन के कपड़े की मदद से पनीर का पूरा पानी अच्छे से निचोड़ लेंगे और कुछ देर के लिए पनीर को उसी कपड़े में लपेटकर रखा रहने देंगे।

• अब आपको घर पर सोडियम सिट्रेट बनाने की जरूरत है। सोडियम सिट्रेट बनाने के लिए सिट्रिक ऐसिड और बेकिंग सोडा की जरूरत होगी। सोडियम सिट्रेट बनाने के लिए आपको एक छोटा चम्मच सिट्रिक ऐसिड लेना है, फिर इसमें एक चम्मच पानी मिलाना है, सिट्रिक ऐसिड को पानी में अच्छे से डिजॉल्व कर लेना है।

• अब सिट्रिक ऐसिड वाले पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा ऐड करना है, बेकिंग सोडा ऐड करते ही उसमें झांक आ जायेगी। बेकिंग सोडा को भी अच्छे से मिक्स करना है, फिर 4 से 5 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है।

• अब स्लाइस चीज बनाने के लिए आपको एक ब्लेंडर में एक कप दूध लेना है, फिर उसमें तैयार की हुई चीज डालना है, लगभग 50 ग्राम मक्खन ऐड करना है, एक चुटकी नमक और अंत में बनाया गया सोडियम सिट्रेट सॉल्यूशन ऐड करना है। फिर मिक्सर में ब्लेंड करके एक स्मूथ पेस्ट बना लेना है।

• इसके बाद चीज को 5 से 6 मिनट तक डबल बॉयलर पर कुक करना है, ध्यान रहें कि डबल बॉयलर पर कुक करते समय चीज को लगातार चलाते रहना है, फिर बटर पेपर की सीट पर तेल लगाकर 5 मिनट बाद चीज को इसी पर फैला लेना है।

• अब इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख देना है, ठंडा होने के लिए। इस तरह से घर पर आपका टेस्टी और हेल्दी चीज तैयार हो चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story