Pav bhaji Recipe: टेस्टी पाव भाजी बनाने के लिए रेस्टोरेंट अपना रहे ये दो ट्रिक्स, आप भी जानें ये सीक्रेट रेसिपी

Pav Bhaji Recipe in Hindi: पाव भाजी ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश लिस्ट में शामिल रहती है। शाम का स्नैक्स हो या सुबह का नाश्ता लोगों को पाव भाजी खाना बहुत पसंद होता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 31 Dec 2022 2:02 AM GMT
How to make pav bhaji Recipe
X

Pav bhaji (Image: Social Media)

Pav Bhaji Recipe: पाव भाजी ज्यादातर लोगों की फेवरेट डिश लिस्ट में शामिल रहती है। शाम का स्नैक्स हो या सुबह का नाश्ता लोगों को पाव भाजी खाना बहुत पसंद होता है। सब्जियों का मिश्रण और गर्म गर्म टेस्टी पाव किसे पसंद नहीं होगा। लेकिन कई बार घर पर कितना भी ट्राई करने के बाद रेस्टुरेंट जैसी पाव भाजी नहीं बन पाती। ऐसे में आप यहां बताए गए ट्रिक्स को अपनाकर रेस्टुरेंट जैसी पाव भाजी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं पाव भाजी की रेसिपी:

पाव भाजी बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Pav Bhaji Recipe Ingredients)

1 कप: बारीक कटा प्याज़

1 चम्मच: अदरक-लहसुन का पेस्ट

आधा कप: बारीक कटी गाजर

आधा कप: टमैटो प्यूरी या टमाटर का पेस्ट

5 से 6 चम्मच: बारीक कटा हरा धनिया

आधा कप: बारीक कटी या कद्दूकस की हुई लौकी

आधा कप: शिमला मिर्च

2 उबले हुए: आलू

आधी चम्मच: लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच: हल्दी पाउडर

आधा चम्मच: धनिया पाउडर

2 चम्मच: पाव भाजी मसाला

आधा चम्मच: गरम मसाला

आधा चम्मच: चाट मसाला

स्वादानुसार: नमक

बटर, देसी घी या मक्खन

पाव भाजी बनाने की विधि (Pav Bhaji banane ki Vidhi/ How to make Pav Bhaji at home)

पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले भाजी तैयार कर लें।

भाजी बनाने के लिए आप एक कड़ाही या पैन को गैस पर रख लें।

अब इसमें मक्खन, बटर या देसी घी डाल कर गर्म करें।

फिर इसमें बारीक कटा प्याज़ डाल दें और प्याज़ गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

इसके बाद फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डालकर भूनें।

अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें और इसमें लौकी, बारीक कटी गाजर और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें।

फिर इसमें उबले हुए आलू भी मैश कर दें।

अब इसमें आप स्वादानुसार नमक और पाव भाजी मसाला डालें।

इसके बाद इसमें पानी डालें और थोड़ी देर पकने दें।

ध्यान रखें आप चाहें तो गाजर और लौकी को पहले अलग पैन में उबाल सकते हैं क्योंकि इससे भाजी जल्दी बनेगी।

अब भाजी को बीच-बीच में चलाएं और इसमें गरम मसाला और चाट मसाला डालें और भाजी पक जाने पर गैस बंद कर दें।


फिर अब पाव के लिए तवे को गैस पर रखें और गर्म तवे पर घी या मक्खन डालें।

इसके बाद आप पाव को बीच में से काट कर तवे पर रख दें।

अब आप चाहें तो इसके ऊपर चाट मसाला या पाव भाजी मसाला छिड़क सकते हैं।

आप पाव को अच्छे से सेंक लें।

लिजिए तैयार हैं आपका गर्म पाव के साथ भाजी।

अब आप पाव भाजी सर्व करें।

आप चाहें तो भाजी के ऊपर बारीक कटा प्याज-टमाटर, कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटा हरा धनिाय सजा सकते हैं।

इसके अलावा आप इसके ऊपर आप नींबू का रस भी डालें और इसके साथ आप चटनी और अचार भी सर्व कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story