×

How To Remove Lint From Sweater: अब मिनटों में ऊनी कपड़ों के रोएं से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये कारगर टिप्स

How To Remove Lint From Sweater: अब आपको ऊनी कपड़ों के रोए से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए इन रोएं से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहद कारगर नुस्खें लेकर आएं हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Dec 2022 3:57 AM GMT
How To Remove Lint From Sweater: अब मिनटों में ऊनी कपड़ों के रोएं से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये कारगर टिप्स
X

How To Remove Lint From Sweater: गर्मियों के बाद सर्दियों के मौसम का लोगों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सर्दियों में गरम-गरम कपड़ें पहनना, गरम-गरम खाना बहुत ही रास आता है। लेकिन इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी सर्दियों के कपड़ों के रख-रखाव को लेकर होती है। नए से नए कपड़ों को चाहे जितनी हिफाजत से रखा जाएं, उनमें कुछ ही दिनों में रोए जरूर निकल आते हैं। जिसकी वजह से ऊनी कपड़े बहुत जल्दी ही पुराने से लगने लगते हैं। जिनको पहनने का मन नहीं करता है।

ऐसे में अब आपको ऊनी कपड़ों स्वेटर के रोए से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए इन रोएं से छुटकारा पाने के लिए कुछ बेहद कारगर नुस्खें लेकर आएं हैं। आइए फिर फटाफट बताते हैं कि कैसे आप ऊनी कपड़ों के रोए से मुक्ति पा सकते हैं।

ऊनी कपड़ों से ऐसे हटाएं रोएं

दरअसल सर्दियों के कपड़ों में रेशे बहुत होते हैं। जब ये रेशे कुछ ढीले पड़ते हैं तो मुड़ने लगते हैं और रोएं बन जाते हैं। जोकि देखने में बहुत बुरे लगते हैं। इन रोएं को आसानी से हटाया भी जा सकता है। इन चीजों के उपयोग से आप आसानी से रोएं हटा सकते हैं।

शेविंग रेजर की मदद से

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए शेविंग रेजर (Shaving Razor) का यूज कर सकते हैं लेकिन बहुत सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए आप सबसे टेबल पर या फिर जमीन में स्वेटर को अच्छे से फैला दें। अब एक एक करके जहां-जहां पर रोएं हैं वहां रेजर को धीरे से ऊपर की तरफ चलाएं। जैसे चेहरे से बालों को हटाने के लिए रेजर चलाते हैं। बहुत हल्के हाथों से रेजर चलाना है।

(Image Credit- Social Media)
(Image Credit- Social Media)

मोटे टेप की मदद से

ब्यूटीशियन जैसे हाथों-पैरों की वैक्सिंग करने के लिए वैक्स, वैक्सिंग टेप और स्ट्रिप्स का यूज करती हैं वैसे ही मोटी टेप के यूज से आप स्वेटर के रोएं हटा सकती हैं। लेकिन एक ही जगह के लिए आप टेप को बार-बार यूज न करें। अलग-अलग टेप लेकर स्वेटर पर लगाएँ और रगड़ने के बाद उसे निकालें। ये भी कारगर तरीका है।

कपड़े नए बनाएं लिंट रिमूवर से

बाजार में बहुत तरह के लिंट रिमूवर (Lint Remover) मिलते हैं। इसमें आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे। हां पर इसके लिए आप गैजेट को प्लग में लगाएं और स्विच ऑन कर दें। इसके बाद अब इसे धीरे से स्वेटर पर चलाएं। तुरंत ही इसकी मदद से स्वेटर से रोएं अलग हो जाएंगे और आपका स्वेटर नया जैसा दिखने लगेगा।

कंघी की मदद से

स्वेटर से रोएं निकालने के लिए कंघी बहुत काम की चीज है। कंघी की मदद से आप स्वेटर के रोएं को आसानी से हटा सकते हैं। बस इसके लिए आप कंघी को रोएं में फंसा लें और फिर इसे हल्के हाथों से हटाने की कोशिश करें। ध्यान इस बात का रखे कि ज्यादा तेजी से रोएं न खीचें, नहीं तो कपड़ा खराब हो सकता है।

Disclaimer: उपरोक्त दी गई जानकारी तथ्यों और वास्तविक अभ्यासों पर आधारित है। ऐसे में न्यूजट्रैक इनमें से किसी की पुष्टि नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story