×

Hritik Roshan Fitness Tips: ऋतिक रोशन से सीखें फिट रहने के लिए 4 टिप्स

Hritik Roshan Fitness Tips: बॉलीवुड में कई एक्टर अपने शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक खुद को फिट रखने के लिए जिम से लेकर सही डाइट तक फॉलो करते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 Aug 2022 2:59 AM GMT
Hritik Roshan Fitness Mantra
X

Hritik Roshan Fitness Secret (Image: Social Media)

Hritik Roshan Fitness Tips: बॉलीवुड में कई एक्टर अपने शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक खुद को फिट रखने के लिए जिम से लेकर सही डाइट तक फॉलो करते हैं। 48 के उम्र में भी ऋतिक रोशन काफी फिट हैं। फिटनेस के कारण ऋतिक कई लोगों के आइडियल भी है। रितिक एक सच्चे फिटनेस फ्रीक हैं।

ह्रितिक के फिटनेस के फैन सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी हैं। ऋतिक खुद को फिट रखने के लिए अपने वर्कआउट रूटीन को हमेशा फॉलो करते हैं। वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी फिटनेस के टिप्स शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड में ऋतिक कई युवा एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। इस उम्र में भी इतना फिट रहना आसान काम नहीं है। इसके लिए वे एक्सरसाइज तो करते ही है साथ में अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऋतिक से फिट रहने के लिए 4 टिप्स:

प्रोटीन युक्त भोजन

ऋतिक हर तीन घंटे में भोजन करते हैं और अपने आहार का बहुत ध्यान भी रखते हैं। वह अपने नियमित भोजन में 80 ग्राम प्रोटीन के साथ प्रोटीन युक्त आहार लेते हैं। इसके अलावा, वह बहुत सारे फल, सब्जियां और फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट का सेवन करते हैं। वह शकरकंद, समुद्री भोजन और सामन खाना भी पसंद करते हैं। भले ही रितिक भारतीय भोजन और चॉकलेट के दीवाने हैं, फिर भी जब वह टाइट डाइट पर नहीं होते हैं, तब भी वह अपने भोजन को संतुलित करना जानते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज

ऋतिक के बेहद फिट रहने का राज है एक्सरसाइज। बड़ा एक्टर और फिटनेस लवर ऋतिक रोशन खुद को फिट रखने और शेप को बरकरार रखने के लिए 4 दिन वर्कआउट के कठिन रूटीन को फॉलो करते हैं। ऋतिक अपने वर्कआउट में वेट, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का इस्तेमाल करते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज से आप अपनी बॉडी को फिट आसानी से रख सकते हैं।

स्टेरॉयड से दूर

ह्रितिक को स्टेरॉयड बिल्कुल नहीं पसंद। अगर कोई भी इंसान ऋतिक रोशन की तरह अपनी बॉडी को बनाना चाहता है तो वह हर तरह से हेल्थ सप्लीमेंट्स ले सकता है लेकिन स्टेरॉयड से दूर रहना चाहिए। स्टेरॉयड मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव डालता है और फैट से जुड़ी प्रक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है। जिससे आपको भूख लगने लगती है। इस कारण आपका वजन बढ़ सकता है और खासकर शरीर में अतिरिक्त फैट जमा हो सकता है।

एक्सरसाइज पार्टनर भी ज़रूरी

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज पार्टनर भी एक अहम रोल निभाता है। दरअसल जब आपका मोटिवेशन कम हो तो एक्सरसाइज पार्टनर का होना हमेशा फायदेमंद रहेगा। ऋतिक के मामले में, वह अक्सर अपने बेटों को अपने साथ पुश-अप का अभ्यास करने के लिए कहते हैं। आप और आपका वर्कआउट पार्टनर एक दूसरे को प्रोत्साहित कर सकते हैं। जब आप किसी एक्सरसाइज पार्टनर के साथ व्यायाम करते हैं तो आप वास्तव में व्यायाम करने के लिए अधिक प्रेरित महसूस करते हैं। यदि आप और आपका साथी एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं तो आप अधिक मेहनत करेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। आप इन टिप्स को अपनाकर फिट रह सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story