×

Ice Therapy: क्या चेहरे पर बर्फ लगाने से वाकई मिलती है ग्लोइंग स्किन, जानें पूरा सच

Ice Therapy For Face: अगर धूप, धूल, खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण चेहरे की रंगत चली जाती है। ऐसे में कुछ लोग चेहरे पर बर्फ लगाना पसंद करते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Jan 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 22 Jan 2024 3:45 AM GMT)
Ice Therapy: क्या चेहरे पर बर्फ लगाने से वाकई मिलती है ग्लोइंग स्किन, जानें पूरा सच
X

Ice Therapy For Face: अगर धूप, धूल, खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण चेहरे की रंगत चली जाती है। ऐसे में कुछ लोग चेहरे पर बर्फ लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या वाकई बर्फ लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। कुछ लोगों का मानना है कि, इस थेरेपी को रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है और मुंहासे टैनिंग की समस्या भी दूर रहती है। दरअसल Ice Therapy इन दिनों काफी फेमस है। लेकिन क्या वाकई यह काम करता है। आइए जानते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाना कितना फायदेमंद

बर्फ चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती है। बता दें त्वचा की देखभाल में दानों पर बर्फ का इस्तेमाल भले ही पुराना हो पर इस समय इसका चलन बढ़ा हुआ है। बर्फ से एक्ने या पिंपल का इलाज नहीं हो सकता लेकिन इससे थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में बर्फ का इस्तेमाल करना राहत देता है।


चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे:

चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरा हमेशा साफ रहता है। साथ ही चेहरे पर पिंपल्स, दाग, धब्बे इत्यादि की समस्या से छुटकार मिलता है। इसके अलावा बर्फ लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। आंखों की सूजन भी कम होती है। चेहरे के खुले हुए रोम छिद्र भी बंद हो जाते हैं। इससे चेहरे पर खून का संचार ठीक होता है।

चेहरे पर कैसे करें बर्फ का इस्तेमाल

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो Ice Therapy का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले कॉटन का कपड़ा या रुमाल लें और अब इसमें बर्फ डालकर अच्छे से लपेट लें। फिर इससे धीरे-धीरे और सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। अगर रोजाना ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप चाहें तो चेहरे को बर्फ वाले पानी से धो सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर बर्फ दिन में 1 बार से ज्यादा इस्तेमाल ना करें। ऐसे में कह सकते हैं कि, बर्फ लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story