×

Important Days in April 2024: क्यों ख़ास होता है अप्रैल का महीना, जानिए इन दिनों की खासियत

Important Days in April 2024: जानिए अप्रैल के महीने में पड़ने वाले कौन कौन से दिन ख़ास हैं और किस दिन कौन सा दिवस मनाया जायेगा। एक नज़र डालिये इस लिस्ट पर।

Shweta Srivastava
Published on: 27 March 2024 5:26 AM GMT
Important Days in April 2024
X

Important Days in April 2024 (Image Credit-Social Media)

Important Days in April 2024: अप्रैल महीने में, देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण अवसर होते हैं, जो विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मील के पत्थर के रूप में मनाये जाते हैं। अप्रैल में महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट काफी विस्तृत है और जिसमे उत्सव, स्मरणोत्सव और कई जागरूकता अभियान शामिल हैं। 2 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस से लेकर, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस, पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए, ये अप्रैल का महीना कई सार्थक घटनाओं से भरा हुआ है। आइये एक नज़र डालते हैं अप्रैल महीने में आने वाले इन ख़ास दिनों पर।

अप्रैल 2024 में महत्वपूर्ण दिन (Important Days in April 2024)

जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में अप्रैल साल का चौथा महीना होता है। जो उत्तरी गोलार्ध में वसंत का महीना है और दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु या पतझड़ का महीना कहलाता है। अप्रैल गर्मियों का स्वागत करने का महीना है। ये मौज-मस्ती, आनंद और गर्मियों की फुहारों का परफेक्ट मिक्सर है। बाकि अन्य महीनों की तरह, अप्रैल में भी धार्मिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कई त्योहार और कार्यक्रम मनाए जाते हैं। आइए छुट्टियों, त्योहारों और घटनाओं को जानने के लिए अप्रैल 2024 में महत्वपूर्ण दिनों की इस लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं।

दिनांक

घटना

1 अप्रैल 2024

उत्कल दिवस / अप्रैल मूर्ख दिवस

2 अप्रैल 2024

विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस

4 अप्रैल 2024

अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस

5 अप्रैल 2024

राष्ट्रीय समुद्री दिवस

7 अप्रैल 2024

विश्व स्वास्थ्य दिवस

10 अप्रैल 2024

विश्व होम्योपैथी दिवस

11 अप्रैल 2024

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस / राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस

14 अप्रैल 2024

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती

18 अप्रैल 2024

विश्व विरासत दिवस

19 अप्रैल 2024

विश्व लीवर दिवस

21 अप्रैल 2024

सिविल सेवा दिवस/ सचिव दिवस

22 अप्रैल 2024

पृथ्वी दिवस

23 अप्रैल 2024

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस

24 अप्रैल 2024

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस

25 अप्रैल 2024

विश्व मलेरिया दिवस

26 अप्रैल 2024

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस

27 अप्रैल 2024

विश्व पशु चिकित्सा दिवस

28 अप्रैल 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस

29 अप्रैल 2024

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

30 अप्रैल 2024

आयुष्मान भारत दिवस / विश्व पशु चिकित्सा दिवस


Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story