×

International Women’s Day 2023: क्यों ज़रूरी है महिलाओं के लिए पोषक तत्व,जानिए कैसे रहेंगी आप स्वस्थ!

International Women’s Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को हैं। लेकिन महिलाओं को जितनी ज़्यादा पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है वो उन्हें नहीं मिल पता है।

Shweta Srivastava
Published on: 4 March 2023 2:10 AM GMT
International Women’s Day 2023
X

International Women’s Day 2023(Image Credit-Social Media)

International Women’s Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को हैं। लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं को जितनी ज़्यादा पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है वो उन्हें नहीं मिल पता है। वहीँ हमारे आहार में पोषण के महत्व को किसी नए परिचय की ज़रूरत नहीं है। हम सभी को ये अच्छी तरह से पता है कि,एक स्वस्थ आहार स्वस्थ शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, साथ ही साथ ये वेट मैनेज करने में मदद करता है और कई बीमारियों की रोकथाम में सहायक भी साबित होता है। लेकिन एक महिला के शरीर को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है, क्योंकि वो प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में उलझी रहती हैं।

महिला के आहार में शामिल होने चाहिए ये ज़रूरी पोषक तत्व

इतना ही नहीं, बल्कि एक महिला के शरीर को जीवन के विभिन्न चरणों में कई बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिससे प्रत्येक चरण में अनोखी समस्याएं होती हैं। गर्भावस्था और स्तनपान से लेकर मासिक धर्म और मीनोपॉज तक, एक महिला का शरीर कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरता है जिन पर शायद ही ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

शरीर की रोध प्रतिरोधक क्षमता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, रोज़मर्रा में एक महिला के आहार में कई पोषक तत्वों को शामिल किया जाना चाहिए। तो आइए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन आवश्यक पोषक तत्वों पर एक नज़र डालते हैं जो एक महिला के आहार का हिस्सा होने चाहिए। रोजाना इनका सेवन करने से महिला को जीवन के विभिन्न चरणों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकती है।

प्रोटीन

प्रोटीन शरीर का निर्माण खंड है, क्योंकि ये कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। ये मैक्रोन्यूट्रिएंट वजन घटाने की प्रक्रिया में भी मददगार होता है। आपको बता दें कि अंडे, सामन और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं।

कैल्शियम

किशोरावस्था और शुरुआती वयस्कता के दौरान कैल्शियम का सेवन करना बेहद ज़रूरी होता है क्योंकि यही वो समय होता है जब शरीर में हड्डियां कैल्शियम को अवशोषित करती हैं। दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य उत्पाद हमारे आहार में अधिकांश कैल्शियम का योगदान करते हैं।

आयरन

महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है, क्योंकि अधिकांश आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है और उनके मासिक धर्म चक्र के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है, महिलाएं आयरन के प्रति बेहद संवेदनशील होती हैं। खाद्य उत्पाद जैसे चिकन, नट्स, सीफूड, बीन्स, पालक, टोफू आदि में आयरन पाया जाता है।

मैगनीशियम

ये उन पोषक तत्वों में से एक है जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ गर्भावस्था होती है। मैग्नीशियम नसों और मांसपेशियों के समुचित कार्य में मदद करता है। मैग्नीशियम के कुछ प्राकृतिक स्रोत डार्क चॉकलेट, पालक, नट्स, एवोकाडो, कद्दू के बीज आदि हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story