×

International Women's Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बताएं कितनी ख़ास हैं वो

International Women's Day: इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन सभी महिलाओं को बताएं कि उनके प्रयास से ही दुनिया की गाडी आगे बढ़ रही है साथ ही उन्हें समझाएं कि वो आपके लिए ख़ास हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 6 March 2024 3:00 AM GMT (Updated on: 6 March 2024 3:00 AM GMT)
International Womens Day 2024
X

International Women's Day 2024 (Image Credit-Social Media)

International Women's Day 2024: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनिया की सभी महिलाओं को ये बताने का दिन होता है कि उनके सभी प्रयास और त्याग अद्भुत हैं साथ ही वो भी काफी स्पेशल हैं। फिर चाहे वो आपकी माँ, बहन, दोस्त, या कोई भी महिला हो। उनके होने से ही सृष्टि का अस्तित्व है। अगर आप भी किसी महिला को इस दिन की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो एक नज़र डालिये इन संदेशों पर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामना सन्देश

नारी एक मां है उसकी पूजा करो

नारी एक बहन है उसका स्नेह करो

नारी एक भाभी है उसका आदर करो

नारी एक पत्नी है उसे प्रेम करो

नारी एक औरत है उसका सम्मान करो

Happy Women's Day 2024

नारी हर जान का तुम आधार हो,

नफरत भरी इस दुनिया में तुम ही तो प्यार हो

Happy Women's Day 2024

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर

रिश्तों में बंध गई थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति तुम्हीं हो नारी.

Happy Women's Day 2024

औरत वो नहीं सुनना चाहती है जो आप सोचते हैं,

औरत वो चाहती है जो वो सोचती है.

Happy Women's Day 2024

जन्म देती है तुम्हें,

तुम्हें हर बला से बचाती है.

जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है,

वह नारी कहलाती है.

Happy Women's Day 2024

नारी है सदा खुद की आभारी, नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी

नारी का सदा करो सम्मान, रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान.

Happy Women's Day 2024

जहां होता है नारी का सम्मान,

समझ लो वो स्थान है स्वर्ग के समान

Happy women's Day 2024

नारी ही शक्ति है नर की

नारी ही है शोभा घर की,

जो उसे उचित सम्मान मिले,

घर में खुशियों के फूल खिले.

Happy International Women's Day 2024

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर

रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति है एक नारी

महिला दिवस की शुभकामनाएं.

Happy International Women's Day 2024

आंचल में ममता लिए हुए,

नैनों से आंसु पिए हुए,

सौंप दे जो पूरा जीवन,

फिर क्यों आहत हो उसका मन.

Happy International Women's Day 2024

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story