×

IPL 2025 Riyan Parag Lifestyle: कम उम्र में ही करोड़पति बन चुके हैं रियान पराग, जानें कितनी करते हैं कमाई

IPL 2025 Riyan Parag Net Worth: रियान पराग अभी 23 साल के हैं। इतनी कम उम्र में ही वह कई बड़े रिकॉर्ड्स बना चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी कमाई और नेटवर्थ।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 31 March 2025 12:19 PM IST
Riyan Parag Lifestyle: कम उम्र में ही करोड़पति बन चुके हैं रियान पराग, जानें कितनी करते हैं कमाई
X

Riyan Parag Lifestyle (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

IPL 2025 Riyan Parag Lifestyle: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में एक्टिव हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के लिए खेलते हैं। रियान को इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम की कप्तानी भी सौंपी गई थी और तीसरे मैच में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को जीत दिलाने का काम किया। यह आरआर की इस सीजन की पहली जीत भी रही।

रियान पराग अभी 23 साल के हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करने के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे युवा कप्तान बने। अपने खेल के साथ ही रियान अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। आइए जानते हैं इस युवा खिलाड़ी की इनकम, टोटल नेटवर्थ के बारे में जानकारी।

कौन हैं रियान पराग (Riyan Parag Kon Hai)?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2001 को असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ। वह एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी खेलते नजर आते हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में वह असम और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी करते हैं। रियान 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह अंडर 19 विश्व कप में खेलने वाले नॉर्थ ईस्ट के पहले क्रिकेटर बने थे।

बता दें रियान पराग ने बीते साल 2024 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू (Riyan Parag Debut In Team India ) किया है। इसी के साथ वह भारत के लिए खेलने वाले नॉर्थ ईस्ट के पहले क्रिकेटर बने। वहीं, आईपीएल में सबसे पहले उन्होंने साल 2019 में खेला था। वह 2019 से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। रियान आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, तब वह 17 वर्ष 175 दिन के थे।

रियाग पराग लाइफस्टाइल (Riyan Parag Lifestyle)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

छोटी सी ही उम्र से रियान पराग खेल के जरिए तगड़ी कमाई कर रहे हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया इंटरनेशनल, डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल है। केवल इंडियन प्रीमियर लीग से ही वह 14 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सोशल मीडिया से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

रियान पराग टोटल नेटवर्थ (Riyan Parag Total Net Worth 2025)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें उनके टोटल नेटवर्थ की रियान पराग ने कम ही साल में अपनी संपत्ति करोड़ों तक पहुंचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 तक, रियान पराग की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 15 करोड़ रुपये (Riyan Parag Net Worth In Rupees) है।

Admin 2

Admin 2

Next Story