×

Isha Ambani Luxury House: दिखने में आलीशान ईशा अंबानी का घर, लक्जरी सुविधाओं से है लेस

Isha Ambani Luxury House: ईशा अंबानी ने अपना लॉस एंजिल्स वाला आलीशान बंगला बेच दिया है, हालांकि ईशा ने ये बंगला क्यों बेचा, इसकी जानकारी नहीं सामने आई है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 April 2024 10:10 AM GMT
Isha Ambani Luxury House
X

Isha Ambani Luxury House (Photo- Social Media)

Isha Ambani Luxury House: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहतीं हैं। कभी अपने जुड़वा बच्चों के चलते, तो कभी अपने महंगे आउटफिट की वजह से वह अक्सर ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। एक बार फिर ईशा अंबानी चर्चा में आ चुकीं हैं, जी हां! लेकिन इस बार उनके लाइमलाइट में आने की वजह बेहद अलग है। दरअसल खबरें आईं हैं कि ईशा अंबानी ने अपना लॉस एंजिल्स वाला आलीशान बंगला बेच दिया है, हालांकि ईशा ने ये बंगला क्यों बेचा, इसकी जानकारी नहीं सामने आई है। लॉस एंजिल्स में ईशा अंबानी का एक शानदार मेंशन था, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं था, लेकिन अब वह किसी और का हो चुका है, आइए आपको ईशा अंबानी के इस आलीशान बंगले की कुछ इनसाइड तस्वीरें दिखाते हैं।

हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज संग ईशा अंबानी ने की डील (Isha Ambani Sold Her Los Angeles House)

ईशा अंबानी ने अपना करोड़ों का घर बेच दिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। ऐसे में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार ईशा अंबानी के करोड़ों के घर को खरीदा किसने है। हालांकि इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि हॉलीवुड की मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पति बेन एफ्लेक ने ईशा अंबानी के इस आलीशान बंगले को अपने नाम किया है। ईशा अंबानी ने हॉलीवुड सिंगर जेनिफर से करोड़ों में डील की है, जो आपके होश उड़ा देगी। ईशा अंबानी ने 500 करोड़ रुपए में जेनिफर लोपेज को अपना आलीशान बंगला बेचा है।


बेहद आलीशान है ईशा अंबानी का ये बंगला (Isha Ambani Los Angeles House Inside Photos)

ईशा अंबानी का लॉस एंजिल्स वाला बंगला बेहद आलीशान है, एक इंसान अपने बंगले में जो भी चीजें चाहता है, उससे भी अधिक सुविधाएं इस बंगले में हैं। 500 करोड़ का यह आलीशान बंगला 38,000 स्‍कवायर फीट में फैला हुआ है, इंटीरियर से लेकर सभी चीजें इतनी शानदार और टॉप क्लास हैं कि कोई भी इसे देखता रह जाए।




ईशा अंबानी के इस बंगले में 12 बेडरूम हैं, जी हां! 12 बेडरूम्स के अलावा टोटल 24 बाथरूम है। सिर्फ यही नहीं, इसके साथ ही जिम, डाइनिंग एरिया, स्विमिंग पूल, सैलून, स्पा, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट जैसी तमाम लग्जरी सुविधाए हैं।




इस आलीशान घर में रह चुकीं हैं ईशा अंबानी (Isha Ambani USA House)

ईशा अंबानी का ये मेंशन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा इस घर में काफी समय तक रह भी चुकीं हैं। जी हां! साल 2022 में जब वह प्रेग्नेंट थीं, उस दौरान वह इस बंगले में ही रह रहीं थीं। सिर्फ ईशा अंबानी ही नहीं, बल्कि उनकी मां नीता अंबानी भी इस बंगले में रह चुकीं हैं, ईशा के प्रेग्नेंसी के समय ही नीता अपनी बेटी के साथ यहां थीं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story