×

Jamun side effects: इन लोगों के लिए जामुन का सेवन वर्जित, नुकसान जानकर आप भी सोच में पड़ जायेंगे

Jamun side effects: इस समय जामुन का सीजन चल रहा है। हर किसी को जामुन खाना पसंद होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 6 July 2021 6:29 AM GMT (Updated on: 6 July 2021 6:30 AM GMT)
जामुन
X

जामुन ( डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Jamun side effects: इस समय जामुन का सीजन चल रहा है। हर किसी को जामुन खाना पसंद होगा। इस गहरे बैंगनी रंग के फल में कई सारे पोषण तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे न्‍यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है। इस अनोखे फल में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। वहीं इसे आयुर्वेद दवा बनाने में प्रयोग में करता है। इसके सेवन से शरीर में कोई जानलेवा रोग नहीं हो सकता। यह शरीर में न सिर्फ इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बना है बल्कि शरीर में खून की कमी पूरा करता है। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

बता दें कि जामुन के सेवन से लाखों फायदे हैं। लेकिन इसके सेवन से लोगों को रोका भी जाता है। यह न केवल सेहत को फायदा पहुंचाता है बल्कि नुकसान भी पहुंचाता है। आज हम आपको ये बताएंगे की किन लोगों को इसकी सेवन करनी चाहिए और किसीको नहीं। वैसे तो आप सभी जानते हैं कि जामुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई बार लोग इसके गुठली का पाउडर बनाकर लते हैं। ताकि ब्लड शुगर जल्दी से निजात मिल जाए। कभी-कभी इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर हो जाता है इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह लें।

कब्ज की समस्‍या

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

अक्सर देखा जाता है कि लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान बिना डॉक्टर के सलाह लिए लोग जामुन का प्रचूर मात्रा में सेवन करते हैं जिसके बाद उनकी कब्जी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

मुंहासे से परेशान

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

वैसे तो आज के दौर में हर कोई मुंहासे से परेशान है। अगर आपकी भी स्कीन काफी तैलीय है और मुंहासे निकले हुए है अगर भूल से भी आपने जामुन का सेवा कर लिया तो आपके चेहरे पर और भी ज्यादा मुंहासे की समस्या हो सकती है।

खून जमना

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सोशल मीडिया)

बता दें कि जामुन खाने से शरीर में कई सारे नुकसान होते हैं। एक अगर आपको एथेरोस्क्लेरोसिस और खून के थक्के से संबंधित बीमारी है तो भूल कर भी जामुन न खाएं। इससे आपकी समस्या कम होने के बजाए और भी बढ़ सकती है। आपको बताते चलें कि जहां एक तरफ जामुन के सेवन से कई सारी बीमारियों सही हो जाती है तो वहीं कई सारी और बीमारी पैदा भी हो जाती है। इसलिए किसी भी बीमारी का जामुन से इलाज करने के पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

Shweta

Shweta

Next Story