×

Janhvi Kapoor: घर पर पायजामा में रहना पसंद करती हैं जान्हवी कपूर, जानिए खाने में क्या है पसंद

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के फैंस को बताने वाले हैं कि वे घर में कैसे रहती हैं और उन्हें खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jun 2024 7:39 AM GMT
Janhvi Kapoor
X

Janhvi Kapoor (Photo- Social Media)

Janhavi Kapoor Daily Routine: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं, अभी हाल ही में उनकी फिल्म "मिस्टर एंड मिसेज माही" रिलीज हुई है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। जान्हवी कपूर के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव नजर आ रहें हैं, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं। फिलहाल आज हम अपने इस आर्टिकल में जान्हवी कपूर के प्रोफेशनल लाइफ के बारे में नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बताने वाले हैं, जी हां! जान्हवी कपूर के फैंस को बताने वाले हैं कि वे घर में कैसे रहती हैं और उन्हें खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है।

घर पर सिंपल रहना पसंद करती हैं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Daily Routine)

अभिनेत्री जान्हवी कपूर को आप किसी भी इवेंट या पार्टी में एकदम टिप टॉप देखते होंगे, लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो वह घर पर एकदम सिंपल अंदाज में रहना पसंद करती हैं, जी हां! वह घर पर अपने पायजामा में रहना पसंद करती हैं, इसके साथ ही उनके बाल भी बिखरे रहते हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर का मुंबई के बांद्रा में एक शानदार घर है, जिसे एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है।


जान्हवी कपूर को खाने में क्या है पसंद (Janhvi Kapoor Favourite Food)

जान्हवी कपूर के खाना खाने के स्टाइल के बारे में यदि आपको पता चल जाएगा तो आप हैरान ही रह जायेंगे। जी हां! क्योंकि जान्हवी कपूर जब भी भोजन करती हैं तो उनकी थाली बहुत ही मेसी होती है, मतलब की वह प्लेट में एकसाथ ही सब कुछ ले लेती हैं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान तो यह भी कहा कि लोगों के पेट के अंदर खाना जाकर मिक्स होता है, मेरा सारा खाना तो प्लेट में ही मिक्स हो जाता है। बता दें कि जान्हवी कपूर को खाते वक्त हरी मिर्च, अचार और दही जरूर चाहिए होती है, क्योंकि इसके बिना उनका खाना अधूरा रहता है, जान्हवी कपूर को चटपटा और तीखी चीजें बहुत पसंद हैं।

फिट रहने के लिए करती हैं वर्कआउट और योगा (Janhvi Kapoor Workout)

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस पर भी बेहद ध्यान देती हैं, जी हां! वह रोजाना वर्कआउट करती हैं, साथ ही योगा करना भी करती हैं। जान्हवी कपूर अपने खाने में हेल्दी चीजें ही खाना पसंद करतीं हैं, तभी तो वह इतनी फिट और एनर्जेटिक रहतीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story