Janhvi Kapoor Saree Look: जाह्नवी फिर बनीं देसी गर्ल, गोल्डन साड़ी से लें त्योहार के लिए इंस्पिरेशन

Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपने देसी लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जिससे आप भी शादी या किसी अन्य त्योहार के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखें ये लुक।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 12 Sep 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 2:30 AM GMT)
Janhvi Kapoor Saree Look: जाह्नवी फिर बनीं देसी गर्ल, गोल्डन साड़ी से लें त्योहार के लिए इंस्पिरेशन
X

Janhvi Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Janhvi Kapoor Beautiful Desi Look: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर इंडियन लुक (Janhvi Kapoor Indian Look) में फैशन गोल्स देती नजर आती हैं। इस बीच एक बार फिर अपने देसी लुक से उन्होंने फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट लुक (Janhvi Kapoor Latest Look) की खूब चर्चा हो रही है। खास बात ये है कि जाह्नवी का ये साड़ी लुक शादी से लेकर तीज-त्योहारों सभी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ऐसे में अगर आप भी किसी फंक्शन के लिए परफेक्ट साड़ी लुक की खोज में हैं तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट साड़ी लुक (Janhvi Kapoor Latest Saree Look Photos)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा (Devra) को प्रमोट कर रही हैं। इस बीच उनका एक बेहद सुंदर लुक देखने को मिला है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वायरल फोटोज में जाह्नवी गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी पर जरी नकाशी की खूबसूरत डिटेलिंग की गई है। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। अपने इस एथनिक लुक को जाह्नवी ने खूबसूरत ढंग से कैरी किया है।

ऐसा रहा मेकअप लुक

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जाह्नवी कपूर ने साड़ी को ध्यान में रखते हुए अपने मेकअप को बहुद ज्यादा लाउड नहीं रखा है। उन्होंने न्यूड पिंक लिप्स के साथ शिमरी स्मोकी आईज रखी हैं और माथे पर पिंक कलर की बिंदी लगाई है, जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने जूलरी को भी हैवी न रखते हुए केवल गोल्डन झुमके और नाक में नोज रिंग पहनी है। लास्ट में उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक दिया है।

जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट (Janhvi Kapoor Upcoming Film)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘देवरा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। यह जाह्नवी की पहली साउथ इंडियन फिल्म है। इस फिल्म से वह साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। जाह्नवी ने इस फिल्म को अपनी घर वापसी बताया है। दरअसल, उनकी मां श्रीदेवी तमिलनाडु से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने भी तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था।

Shreya

Shreya

Next Story