×

Janhvi Kapoor Saree Look: साड़ी में भी जान्हवी कपूर की हॉटनेस रहती है बरकरार, देखें कुछ लुक

Janhvi Kapoor Hot Photos: आइए हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ खूबसूरत साड़ी के कलेक्शन दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 12 May 2024 6:30 AM GMT (Updated on: 12 May 2024 6:31 AM GMT)
Janhvi Kapoor Hot Photos
X

Janhvi Kapoor Hot Photos (Photo- Social Media)

Janhvi Kapoor Hot Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों चर्चा में बनीं है। उनके चर्चा में रहने के दो कारण हैं, जी हां! पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही सरेआम अपनी लव लाइफ पर मुहर लगा दी और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म है। जान्हवी कपूर की इसी महीने "मिस्टर एंड मिसेज माही" फिल्म रिलीज होने वाली है। अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं, वह अपनी हॉट और गॉर्जियस तस्वीरें साझा कर रहीं हैं, आइए हम आपको जान्हवी कपूर के कुछ खूबसूरत साड़ी के कलेक्शन दिखाते हैं।

साड़ी में बवाल लगती हैं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor Saree Photos)

श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहतीं हैं, खासतौर पर अपने आउटफिट के चलते, जान्हवी कपूर चाहे जिस तरह का आउटफिट पहनें, ट्रेडिशनल या वेस्टर्न सभी में कहर ढाती हैं, उनका साड़ी लुक को देख अच्छे-अच्छों का दिल फिसल जाता है। वैसे जान्हवी कपूर का साड़ी लुक महिलाएं भी किसी भी फंक्शन के लिए कॉपी कर सकती हैं, यदि पार्टी में जलवा बिखेरना है तो जान्हवी कपूर के इन साड़ी लुक्स को तो आपको बिना कुछ सोचे समझे फॉलो कर ही लेना चाहिए।

लाइट ब्लू साड़ी

यदि आप किसी पार्टी में जा रहीं हैं तो जान्हवी कपूर के इस साड़ी लुक को आपको जरूर कॉपी करना चाहिए, क्योंकि फिर आप पार्टी में सबको अपना दीवाना बना लेंगी। जान्हवी कपूर की तरह ब्लू कलर की साड़ी पहने और इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें, बालों को ओपन रखें, हम दावे से कह सकते हैं कि पार्टी या फंक्शन में आओ ही लाइमलाइट लूट ले जाएंगी।


व्हाइट साड़ी

जान्हवी कपूर का ये साड़ी लुक बेहद सिंपल है, लेकिन बहुत ही खूबसूरत है, इतनी साधारण साड़ी पहन कर भी कोई इतना खूबसूरत लग सकता है, ये तो सोचने वाली बात है। जान्हवी कपूर के इस लुक को आप घर के छोटे मोटे फंक्शन के लिए कॉपी कर सकती हैं, व्हाइट साड़ी में ऑरेंज कलर का फूल और बॉर्डर बना हुआ है, इसके साथ उन्होंने ऑरेंज ब्लाउज कैरी किया हुआ है।


नेट की साड़ी

जान्हवी कपूर का ये लुक देखते ही आपका दिल पिघल जायेगा, क्योंकि वे इस साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं। नेट की साड़ी रोज गोल्ड कलर की है, जिसमें मोती लगा हुआ है। जान्हवी कपूर की ये साड़ी बेहद ही खूबसूरत है, इसके साथ उन्होंने हैवी वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया हुआ है।


ब्लैक साड़ी

ब्लैक कलर के कपड़ों की बात ही अलग होती है। जान्हवी कपूर इस फोटो में ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहीं हैं, ब्लैक कलर की साड़ी में वह हुस्न परी लग रहीं हैं। उन्होंने बालों को ओपन रखा है और सिर्फ कानों में बड़ा सा झुमका कैरी किया हुआ है। जान्हवी पर ये लुक बेहद जच रहा है।


पर्पल साड़ी

जान्हवी कपूर का ये लुक देखते ही आपके मुंह से सबसे पहला शब्द यही निकलेगा कि 'उफ्फ ये कितनी हॉट है', पर्पल कलर की साड़ी में जान्हवी कपूर ने अपना गजब का हुस्न दिखाया है, देखने वाले भी पसीने से तर बतर हो गए हैं, वाकई जान्हवी कपूर बेहद ही हॉट लग रहीं हैं।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story