Janhvi Kapoor Skin Care: जाह्नवी कपूर की ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन का राज है ये होममेड मास्क, जानें बनाने का तरीका

Janhvi Kapoor Skin Care Routine: अगर आपको जाह्नवी कपूर जैसी ग्लोइंग और फ्रेश स्किन चाहिए तो ये होममेड फेस मास्क ट्राई कर सकती हैं। जो खुद एक्ट्रेस का फेवरेट है।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 July 2024 12:25 PM GMT
जाह्नवी कपूर की ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन का राज है ये होममेड मास्क, जानें बनाने का तरीका
X

Janhvi Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Janhvi Kapoor Beauty Secrets: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस (Bollywood Actress Janhvi Kapoor) में से एक हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती को लेकर भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई उनका ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहता है। 27 वर्षीय जाह्नवी का चेहरा हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आता है। वैसे, जाह्नवी खुद अपनी बेदाग और खूबसूरत स्किन का राज लोगों के साथ कई बार शेयर कर चुकी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्ट्रेस किस तरह अपनी ब्यूटी को मेंटेन रखती हैं।

फिल्म एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी होने के चलते जाह्नवी को हर वक्त खूबसूरत दिखना होता है, लेकिन ये उनके लिए कोई बड़ा टास्क नहीं है। सेलिब्रिटी होने के नाते अक्सर फैंस और यूजर्स को ऐसा लगता है कि जाह्नवी कपूर अपनी स्किन और बालों की देखभाल (Skin And Hair Care) के लिए केवल ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन नहीं, जाह्नवी उन सेलेब्स में से एक हैं, जो होम रेमिडीज (Home Remedies) और नेचुरल चीजों (Natural Products) का उपयोग करती हैं। जाह्नवी स्किन केयर (Janhvi Kapoor Skin Care Routine) के लिए मां श्रीदेवी के द्वारा बताए गए घरेलू उपाय का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानें जाह्नवी किन चीजों से अपनी सुंदरता को निखारती हैं।

जाह्नवी कपूर स्किन केयर रूटीन (Janhvi Kapoor Skin Care In Hindi)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वह अपनी स्किन और बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों का यूज करना पसंद करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले लोगों के साथ होममेड फेस मास्क (Janhvi Kapoor Homemade Face Mask) बनाने का तरीका शेयर किया था। जिसे वो अक्सर लगाना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं जाह्नवी कपूर के फेवरेट फेस मास्क (Face Mask) को बनाने का तरीका।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे बनाएं फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको केवल दही, शहद और कोई भी एक सीजनल फ्रूट चाहिए। इस होममेड मास्क को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक बाउल में एक चम्मच दही, थोड़ा सा शहद, एक सीजनल फ्रूट (पपीता, केला आदि) को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर लगाने से पहले जाह्नवी स्टीम लेना पसंद करती हैं, जिससे उनके पोर्स ओपन हो जाएं। स्टीम के बाद वह होममेड फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करती हैं। इसके बाद एक ऑरेंज को आधा काटकर इससे चेहरे पर जेंटली मसाज करने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लेती हैं। आखिरी में जाह्नवी बादाम के तेल की कुछ बूंदों को आंखों के नीचे लगाना पसंद करती हैं। जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दही और हनी, मलाई और हनी, रोज वॉटर और ग्लीसरीन का मिक्सचर भी चेहरे पर अप्लाई करती हैं।

नोट- जाह्नवी के इस फेस मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट और डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story