Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर न करें ये गलतियां, भगवान् कृष्ण हो जाते हैं रुष्ट

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के दिन भगवान् श्री कृष्ण अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं लेकिन ऐसे में आपको बता दें कि इस दिन आपको भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Aug 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2024 5:00 AM GMT)
Janmashtami 2024
X

Janmashtami 2024 (Image Credit-Social Media)

Janmashtami 2024: 26 अगस्त, सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा भारत जन्माष्टमी मनाएगा। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन को हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण समझा जाता है। इसी दिन भगवान् श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। ये हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा अर्चना भी करते हैं। लेकिन आपको इस दिन भूलकर भी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए आइये जानते हैं क्या हैं वो भूल जिसे हमे नहीं करना चाहिए।

जन्माष्टमी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ख़ास है इसी दिन भगवान् विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया था। इस दिन भक्त श्री कृष्ण के मनपसंद व्यंजन बनाते हैं। जिसमे मक्खन का विशेष महत्त्व है। कहते हैं कि इस दिन जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ भगवान् श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामना भगवान् पूरी करते हैं। इसके साथ ही साथ जीवन में सुख समृद्धि भी आती है।

  • जन्माष्टमी के दिन भक्तों को तामसिक भोजन का सेवन वर्जित है जिसमे मांस और अंडे, शराब आदि शामिल हैं।
  • इस दिन महिलाओं को अपने बालों को खुला नहीं रखना चाहिए।
  • श्री कृष्ण के जन्म दिन पर किसी भी तरह से गो वंश को परेशान नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन आपको काले रंग के वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए।
  • इस दिन आपको तुलसी के पत्ते को बिलकुल भी नहीं तोडना चाहिए।

वैदिक पंचांग के अनुसार 25 अगस्त 2024 रविवार को रात 3 बजकर 39 मिनट पर भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत होगी। इस तिथि का समापन 26 अगस्त 2024 के दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। वहीँ पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इसके साथ ही अगर आप श्री कृष्ण की पूजा करते समय कुछ ख़ास मन्त्रों का जाप करते हैं तो ये भी काफी फलदाई होता है। आइये एक नज़र डालते हैं इन मंत्रों पर।

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
  • हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
  • हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story