Janmashtami Bhog Recipe: लड्डू गोपाल के 5 फेवरेट भोग और बनाने का तरीका

Janmashtami Par Kya Banaye: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को उनके पसंद की चीजों का भोग लगाने से वह बेहद प्रसन्न होते हैं। यहां जानें उनके फेवरेट भोग और बनाने का तरीका।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 26 Aug 2024 4:45 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2024 7:29 AM GMT)
Janmashtami Bhog Recipe: लड्डू गोपाल के 5 फेवरेट भोग और बनाने का तरीका
X

Janmashtami Bhog (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Krishna Janmashtami Bhog Recipe: इस साल 26 अगस्त, सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024 Date) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। भक्त कृष्ण लला को उनकी फेवरेट चीजों का भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसी कई चीजें हैं जो लड्डू गोपाल को बेहद पसंद हैं। आज हम जानेंगे कान्हा के मनपसंदीदा भोग (Shri Krishna favourite Bhog) के बारे में। साथ ही हम आपको बताएंगे उन्हें बनाने का बेहद आसान तरीका।

लड्डू गोपाल की फेवरेट चीजें

1- धनिया पंजीरी

2- पंचामृत

3- माखन

4- मिश्री

5- मखाना खीर

धनिया पंजीरी बनाने का तरीका (Dhaniya Panjiri Recipe)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी बेहद पसंद है और जन्माष्टमी का त्योहार इस भोग के बिना अधूरा माना जाता है। वैसे, इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कप साबुत धनिया को धोकर धूप में अच्छी तरह सूखा लें। इसके बाद इसे ड्राई रोस्ट करके मिक्सर में पीस लें और अलग रख लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म करें और इसमें एक-एक करके 10 बादाम, 10 काजू, थोड़ी किशमिश और एक चम्मच चिरोंजी, आधा कप मखाना भूल लें। जब ड्राई फ्रूट्स भून जाएं तो इन्हें किसी भारी चीज से कूट-कूटकर दरदरा कर लीजिए।

इसके बाद सभी सूखे मेवे को धनिया पाउडर में मिला देना है। इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर, आधा कप चीनी, एक बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। बस इस तरह आप लड्डू गोपाल के लिए कुछ ही देर में धनिया पंजीरी बना लेंगे।

पंचामृत बनाने का तरीका (Panchamrit Banane Ka Tarika)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको 250 मिली गाय का ताजा दूध, 2 टेबलस्पूल ताजा दही, 2 टेबलस्पून पिसी हुई मिश्री, एक चम्मच शहद, एक चम्मच देसी घी और 4-5 तुलसी के पत्ते चाहिए। इसके बाद एक बर्तन में गाय के दूध में पिसी हुई मिश्री, शहद, दही और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। बस बन गया आपका पंचामृत।

माखन बनाने की रेसिपी (Makhan Recipe In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री बेहद पसंद थी। मिश्री तो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। आज हम आपको माखन यानी व्हाइट बटर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए कुछ दिनों तक लगाकर एक बर्तन में फुल क्रीम दूध से मलाई निकालकर इकट्ठी कर लें और फ्रीज में स्टोर करें। इसे बाद जब मलाई की मात्रा ज्यादा हो जाए तो इसे फ्रीज से निकालें और रूम टेम्प्रेचर पर आने तक इंतजार करें। इसे आप हैंड विस्कर या मशीन ब्लेंडर का इस्तेमाल करके बना सकते हैं।

एक मिक्सी जार में मलाई के साथ ठंडा पानी और बर्फ के 3-4 टुकड़े डाल दें। इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक मक्खन पानी से अलग न हो जाए। ऐसा करने में 4 से 5 मिनट लग सकते हैं। जब मक्खन ऊपर इक्कठ्ठा हो जाए तो मस्लिन के कपड़े या चीज क्लोद की सहायता से एक्स्ट्रा पानी को अलग कर लें। बस इस तरह आसानी से आपका मक्खन घर पर ही शुद्ध तरीके से तैयार हो जाएगा। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।

मखाना की खीर बनाने का तरीका (Makhana Ki Kheer)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लड्डू गोपाल को मखाने की खीर भी काफी पसंद है। इसे बनाने के लिए आपके पास एक लीटर दूध, 100 ग्राम मखाना, ड्राई फ्रूट्स, तीन टेबलस्पून चीनी होनी चाहिए। सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ाकर थोड़ी देर पकने दें। दूध को तब तक पकाना है, जब तक यह 800 ml ना हो जाए। अब इसमें चीनी और बादाम, काजू, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स को एड कर दें। दो मिनट के बाद इसमें मखाना डालकर 5 से 7 मिनट तक के लिए धीमी आंच पर पकाएं। बस मखाना की खीर बनकर तैयार हो जाएगी।

Shreya

Shreya

Next Story