×

School Holidays in January: जनवरी में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देख लें बच्चों के स्कूल में छुट्टियों की लिस्ट

January 2023 School Holiday: नए साल पर अगर pआप घूमने का प्लान बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम पहले ही आपको बता दें रहे हैं कि जनवरी 2023 में कितने दिन और किस-किस कौन सी छुट्टी रहेगी।

Vidushi Mishra
Published on: 4 Jan 2023 2:09 AM GMT (Updated on: 4 Jan 2023 2:09 AM GMT)
school holidays
X

जनवरी में स्कूलों की छुट्टियां (फोटो- सोशल मीडिया)

January 2023 School Holidays: नए साल की शुरूआत खुशियों से करनी चाहिए। ऐसे में नए साल को कुछ खास और स्पेशल बनाने के लिए आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। जहां आपको बिना किसी टेंशन के अपनों के साथ नए साल की खुशियां मनाने का समय मिल सके। नई जगहों पर यात्रा करने का प्लान बनाइए और बेहतरीन यादों को संजोइए। वैसे भी भारत सांस्कृतिक विरासतों का खजाना है। यहां पर घूमने की बहुत सारी जगहों हैं जहां पर आप अपनी छुट्टियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। अब बात तो यहीं आकर फंस जाती है कि छुट्टियां। नए साल पर अगर आप घूमने का प्लान बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम पहले ही आपको बता दें रहे हैं कि जनवरी 2023 में कितने दिन और किस-किस कौन सी छुट्टी रहेगी।

सर्दियों के मौसम में बच्चों को भी सुबह-सुबह स्कूल जाने का मन नहीं करता है। तो नए साल पर बच्चों के लिए कुछ स्पेशल प्लान कीजे,जहां पर घूमना उनको काफी मजेदार लगे। क्योंकि दफ्तरों में छुट्टियों होने के साथ बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां भी तो रहेंगी। असल में जनवरी एक ऐसा महीना है जिसमें कई सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवकाश, गणतंत्र दिवस भी है। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय छुट्टियां अलग से होती हैं। तो चलिए आपको जनवरी 2023 में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में बताते हैं।

जनवरी 2023 में छुट्टियों की लिस्ट

दिनांक दिन छुट्टी

1 जनवरी 2023 रविवार नए साल का दिन देश भर में

14 जनवरी 2023 शनिवार मकर संक्रांति, लोहड़ी कई राज्य

15 जनवरी 2023 रविवार पोंगल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश

26 जनवरी 2023 गुरुवार गणतंत्र दिवस पूरे भारत में

31 जनवरी 2023 मंगलवार असम

31 दिसंबर 2022 शनिवार आखिरी शनिवार

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story