×

Jeera Ajwain Benefits: सौंफ, जीरा अजवाइन है गुणों से भरपूर, चमत्कार जान हैरान रह जाएंगी महिलाएं

Jeera Ajwain Benefits: आज हम आपको घर में मौजूद रोजाना इस्तेमाल में आने वाली उन तीन चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसके इस्तेमाल से आप कई बीमारियों को टाटा बाय-बाय कह सकती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 March 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 4:31 AM GMT)
Jeera Ajwain Benefits: सौंफ, जीरा अजवाइन है गुणों से भरपूर, चमत्कार जान हैरान रह जाएंगी महिलाएं
X

Jeera Ajwain Saunf Benefits: दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां एक जमाने में लोग सुबह 4 बजे उठ जाते थे और 9 बजे तक सो जाते थे, वहीं एक आज का समय है जहां सब कुछ उल्टा ही चल रहा है। जी हां! आज का दौर ऐसा है कि इंसान रात-रात भर जग रहा है और सुबह 3-4 बजे वह सोने जा रहे है। देर से सोना और देर से उठना, ना खाने का समय फिक्स और ना ही कोई काम करने का समय फिक्स, कुछ इस तरह से आज कल के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल चुकी है, इसी बदली हुई दिनचर्या के चलते लोगों में तरह-तरह की बीमारियां हों रहीं हैं। बेहद कम ही उम्र में लोग एक से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहें हैं, हालांकि उनमें से ज्यादातर बीमारी का इलाज तो हमारे घर पर ही मौजूद होता है, लेकिन हमें पता नहीं होता। आज हम आपको घर में मौजूद रोजाना इस्तेमाल में आने वाली उन तीन चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसके इस्तेमाल से आप कई बीमारियों को टाटा बाय-बाय कह सकती हैं।

गुणों से भरपूर है सौंफ, जीरा और अजवाइन

बताते चलें कि पहले के जमाने में जब लोगो को कोई भी बीमारी होती थी तो वे ज्यादातर बीमारियों का इलाज घर में ही कर लेते थे, लेकिन आज कल लोग घरों के नुस्खे को आजमाने की जगह डॉक्टरों की सलाह लेना ज्यादा प्रीफर करते हैं। लेकिन अगर देखा जाय तो आप अपनी छोटी मोटी बीमारियों का इलाज घर में मौजूद सामग्रियों से कर सकते हैं, जी हां! उनके बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है। जी हां! हम बात कर रहें हैं सौंफ, जीरा और अजवाइन की। सौंफ, जीरा और अजवाइन हमारे हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हम आपको इन तीनों से बनी एक रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल आज के समय की औरतों को जरूर करना चाहिए, इससे उन्हें पूरा दिन एक्टिव रहने के लिए भरपूर ताकत मिलेगी।


सौंफ, जीरा और अजवाइन से बनाएं ये पाउडर

यदि आप जीवनभर ऊर्जावान रहना चाहती हैं, या जो महिलाएं पूरा दिन काम कर थक जाती हैं, रोजाना सुबह 6 बजे उठ जाती हैं और पूरा दिन काम करने के बाद रात को ही उन्हें आराम करने की मिलता है तो ऐसी ही औरतों के लिए हम एक कमाल का नुस्खा बता रहें हैं। उन्हें एक पैन में जीरा, सौंफ और अजवाइन को रोस्ट कर लेना है, रोस्ट करने के बाद तीनों को साथ में मिक्सर में ग्राइंड कर एक पाउडर बना लेना है। फिर हर रोज खाना खाने के बाद बस इसी पाउडर को एक चम्मच खाना है। इससे आपको इतने लाभ मिलेंगे कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।


सौंफ, जीरा और अजवाइन का पाउडर आपके ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है, पाचन क्रिया सही रहती हैं, नींद ना आने की समस्या भी दूर हो जायेगी, इस पाउडर के सेवन से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। इसी तरह अजवाइन, जीरा और सौंफ के तमाम और भी फायदे होते हैं, इन्हें हर महिला को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story