Hailey Bieber: जस्टिन बीबर की बीवी का हुस्न ही नहीं नेटवर्थ भी उड़ा देगी होश, जानें लाइफस्टाइल

Hailey Bieber Business: हैली बीबर एक खूबसूरत मॉडल होने के साथ ही एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। यहां जानें उनकी नेटवर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 July 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 6:45 AM GMT)
Hailey Bieber Net Worth: जस्टिन बीबर की बीवी का हुस्न ही नहीं नेटवर्थ भी उड़ा देगी होश, जानें लाइफस्टाइल
X

Hailey Bieber (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Hailey Bieber Lifestyle: हॉलीवुड के नामी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं। हैली वहीं हैं, जिसके लिए जस्टिन बीबर (Justin Bieber Wife) पर सिंगर व एक्ट्रेस सेलेना गोमेज को धोखा देने का आरोप लगा था। सेलेना के साथ सालों के रिलेशनशिप में रहने के बाद जस्टिन ने साल 2018 में हैली से शादी कर ली थी। हैली बीबर (Hailey Bieber) बला की खूबसूरत हैं। वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। आइए जानते हैं हैली बाल्डविन बीबर की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में।

हैली बीबर करियर (Hailey Bieber Career)

जस्टिन बीबर की वाइफ होने के अलावा हैली अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। वह एक मशहूर अमेरिकन मॉडल और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं। 22 नवम्बर 1996 को जन्मीं हैली बचपन से ही एक बैले डांसर बनना चाहती थीं। उन्होंने बैले डांस (Ballet Dance) की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली थी और कई परफॉर्मेंसेस भी कर चुकी थीं। लेकिन एक एक्सीडेंट के बाद हैली को एडी में चोट आई और उनका ये सपना टूट गया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हालांकि इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और टीवी में अपना करियर बनाया। हैली टीवी शोज से लेकर एड शूट, मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। भारत में भी हैली की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

हैली-जस्टिन लव स्टोरी (Hailey-Justin Love Story)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हैली बीबर पर जस्टिन और सेलेना गोमेज का रिश्ता तोड़ने का भी आरोप लगता रहता है। कई फैंस जस्टिन और हैली के रिश्ते से नाखुश रहते हैं। हैली के लिए जस्टिन ने सेलेना से ब्रेकअप कर लिया था और फिर साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी से पहले जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन ने काफी साल तक डेटिंग (Justin Hailey Love Story) की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में हुई थी, तब हैली 13 साल की थीं। इसके बाद दोनों एक कार्यक्रम के दौरान 2011 में मिले। साल 2016 में जस्टिन सोफिया रिची को डेट करने लगे थे, लेकिन कुछ समय बाद चीजें बदलीं और जस्टिन हैली एक साथ आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज संग ब्रेकअप के बाद जस्टिन हैली बाल्डविन के करीब आए थे।

हैली बीबर नेटवर्थ (Hailey Bieber Net Worth)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी होने के अलावा हैली एक सफल बिजनेसवुमेन भी हैं। वह Rhode नाम के स्किन केयर और मेकअप ब्रांड (Hailey Bieber Brand) की मालकिन हैं। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में भी Rhode के स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स को यूज किया जाता है। बात करें हैली बीबर के नेटवर्थ की तो वह 20 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

Shreya

Shreya

Next Story