Aam Ki Chatni Recipe: सब्जी बनाने का मन नहीं है तो बनाएं आम की ये खट्टी-मिठी चटनी, कई दिन तक चलेगी

Kacche Aam Ki Chutney: आम की खट्टी मीठी चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक चटकारे लेकर खाते हैं। आइए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी के बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 2 July 2024 4:38 AM GMT
Aam Ki Chatni: सब्जी बनाने का मन नहीं है तो बनाएं आम की ये खट्टी-मिठी चटनी, कई दिन तक चलेगी
X

Aam Ki Chatni (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Kacche Aam Ki Khatti Meethi Chutney: गर्मी के दिनों में बेहतरीन और स्वादिष्ट कच्चे आम मिलते हैं, जिनका उपयोग चटनी बनाने के लिए भी किया जाता है। आपने कच्चे आम की खट्टी चटनी (Kacche Aam Ki Chutney) तो कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपके लिए कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी (Khatti Meethi Chutney) की रेसिपी लेकर आए हैं। यह स्वाद में लजीज होती है और इसके साथ किसी सब्जी की भी जरुरत नहीं पड़ती। अगर आपका कभी सब्जी बनाने का मन नहीं है तो आप इस चटनी को बनाकर स्टोर कर सकते हैं। इसका लुत्फ आप लंच या डिनर ही नहीं स्नैक्स के साथ भी ले सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक इस चटनी को चटकारे लेकर खाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी।

कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी (Kacche Aam Ki Khatti Meethi Chutney Recipe)

सामग्री (Ingredients)

इस चटनी को बनाने के लिए आपको दो बड़ी साइज के कच्चे आम, 1/2 कप गुड़, 2 छोटे चम्मच चीनी (ऑप्शनल), 1 छोटा चम्मच पंचफोरन, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार और 2 छोटे चम्मच तेल चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विधि (Recipe)

सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से धोकर छील लें और फिर इसे लंबाई में या अपने पसंदीदा शेप के टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पंचफोरन और हींग डाल दें। पंचफोरन जब चटक जाए तब इसमें कैरी के टुकड़े डालकर मिलाएंगे और ढककर पांच मिनट के लिए कम आंच पर पकाएंगे। 5 मिनट पकने के बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। फिर इसमें 1/2 छोटा चम्मच नमक डालना है। इसे मिक्स करके फिर से ढक दें और कम आंच पर पकाएं। अब पांच मिनट बाद इसमें गुड़ को कुटकर एड कर दें। अगर आपको चीनी डालनी है तो डाल सकते हैं वरना गुड़ की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें।

गुड़ और चीनी (ऑप्शनल) डालने के बाद एक बार फिर इसे ढककर पकाएं। आप चाहें तो ज्यादा रस के लिए इस स्टेप पर थोड़ा सा पानी भी एड कर सकते हैं। 7 से 8 मिनट में आम अच्छे से गल जाएंगे और पारदर्शी नजर आने लगेंगे। साथ ही इसमें डाले गए गुड़ और चीनी का रस बन जाएगा। बस कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। गैस बंद कर दें और इसे ठंडा करके सर्व करें और खुद भी खाएं। इसे आप करीब 15 से 20 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story