×

Kajol Favourite Street Food: स्ट्रीट फूड की फैन हैं काजोल, इस एक को खाए बिना रह नहीं पातीं

Kajol Favourite Street Food: हम काजोल के फैंस को बताने वाले हैं कि उनका सबसे फेवरेट स्ट्रीट फूड कौन सा है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 May 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 27 May 2024 5:30 AM GMT)
Kajol Favourite Street Food
X

Kajol Favourite Street Food (Photo- Social Media) 

Kajol Ka Favourite Street Food: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का नाम इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में गिना जाता है। वह 90 दशक से फिल्मी पर्दे पर अपनी कमाल की अदाकारी दिखा रहीं हैं और अभी भी यह सिलसिला चलता आ रहा है। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं, उनकी कुछ फिल्में तो एवरग्रीन हो गई है, दर्शक चाहे जितनी भी बार देख लें, कभी बोर ही नहीं होते। हालांकि आज हम यहां अपने इस आर्टिकल में काजोल के फिल्मी करियर के बारे में नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करेंगे, क्योंकि हम उनके फैंस को बताने वाले हैं कि काजोल का सबसे फेवरेट स्ट्रीट फूड कौन सा है।

देवगन के घर का फेवरेट स्ट्रीट फूड (Devgns Favourite Street Food)

बॉलीवुड इंडस्ट्री का देवगन परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। सिर्फ काजोल या अजय देवगन ही नहीं, बल्कि दोनों के बच्चे युग और न्यासा भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। काजोल और अजय देवगन इतने सालों में इंडस्ट्री में काम कर रहें हैं, इतने सालों में दोनों ने लाखों फैंस कमाएं हैं, ये फैंस देवगन परिवार के बारे में हर डिटेल जानना चाहते हैं। यदि आप भी काजोल और अजय देवगन के फैंस हैं तो खबर आपके लिए ही है।


यदि आप काजोल के फैन होंगे तो ये बात पक्का जानते होंगे कि काजोल बहुत बड़ी फूडी हैं, जी हां! उनके सामने यदि स्वादिष्ट खाना आ जाए, तो वह अपनी डाइट भूल ही जाती हैं। काजोल ने तो देवगन परिवार का फेवरेट स्ट्रीट फूड क्या है इसका भी खुलासा कर दिया है। दरअसल काजोल और अजय देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल और अजय देवगन दोनों ही पसंदीदा स्ट्रीट फूड के बारे में बात करते दिखाई दे रहें हैं।

हफ्ते में एक दिन जरूर आता है ये स्ट्रीट फूड (Kajol Favourite Street Food Pani Puri)

काजोल ने बताया कि उन्हें और घर में सबको पानी पूरी बहुत अधिक पसंद है, बच्चों का भी फेवरेट है पानी पूरी, हफ्ते में एक दिन तो हम ये जरूर खाते हैं। साथ ही भेल पूरी, सैंडविच और वड़ापाव भी हम सबको पसंद है, मैं इन सब स्ट्रीट फूड की बहुत बड़ी फैन हूं। वहीं अजय ने बताया कि उन्हें फ्रैंकी भी बहुत पसंद है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story