Kanwar Yatra 2024: क्यों ख़ास है इस साल की कांवर यात्रा, जानिए क्यों शिव भक्तों के लिए ये है बेहद महत्वपूर्ण

Kanwar Yatra 2024: क्या आपको पता है कि इस साल की कांवर यात्रा क्यों इतनी ख़ास है और ये शिवभक्तों के लिए क्यों इतनी ख़ास है आइये जानते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 27 July 2024 6:18 PM GMT
Kanwar Yatra 2024
X

Kanwar Yatra 2024 (Image Credit-Social Media)

Kanwar Yatra 2024: इस साल कांवर यात्रा को लेकर कई सारी बातें सुनने को आ रहीं हैं लेकिन आपको बता दें कि शिवभक्तों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण होती है। कावंर यात्रा करने वाले इन शिवभक्तों को कांवरिया या भोले के नाम से जाना जाता है। इस साल ये यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है और ये 2 अगस्त तक समाप्त होगी। इस दौरान शिवरात्रि भी मनाई जाती है इसे श्रावण माह के दौरान कृष्ण पक्ष में त्रियोदशी तिथि में मनाया जाता है। आइये इस कांवर यात्रा पर आप भी सभी को इसकी शुभकामना भेज सकते हैं।

  • ओम नमः शिवाय! भगवान शिव आपकी कांवड़ यात्रा को शक्ति, भक्ति और सुरक्षित यात्रा का आशीर्वाद दें। हर हर महादेव!
  • कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएँ! आपका हर कदम आपको शांति और पूर्णता के करीब ले जाए। बोल बम!
  • आपको एक आनंदमय और सफल कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं। पवित्र जल आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचे, और भगवान शिव आप पर आशीर्वाद बरसाएं।
  • "बोल बम" के हर नारे के साथ आपकी आस्था और मजबूत हो। सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध कांवड़ यात्रा मनाएं!
  • इस पवित्र यात्रा पर अटूट श्रद्धा के साथ चलें। भगवान शिव आपको आशीर्वाद से भरी एक सफल कांवड़ यात्रा प्रदान करें।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान शिव के परम भक्त भगवान परशुराम ने श्रावण मास में की थी। इसका ज़िक्र प्राचीन हिंदू पौराणिक कथाओं में भी किया जाता रहा है। आपको बता दें कि भगवान् परशुराम ने त्रयोदशी तिथि को शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाया था। इसके बाद से ही शिवभक्तों ने इस परंपरा को निभाया वहीँ इस कांवड़ यात्रा में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेतीं नज़र आतीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story