×

Kapoor Ke Achook Totke: नए साल पर कपूर के इन कारगर उपायों को करें, घर-परिवार में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

Kapoor Ke Achook Totke in New Year 2023: नए साल पर कपूर का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जा का दूर कर सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Dec 2022 2:27 PM GMT
Kapoor Ke Achook Totke: नए साल पर कपूर के इन कारगर उपायों को करें, घर-परिवार में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली
X

Kapoor Ke Achook Totke in New Year 2023: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पूजा के लिए बहुत तरह की पूजन साम्रगी का इस्तेमाल किया जाता है। पूजन साम्रगी का भी अपना ही अलग-अलग प्रभाव होता है। ऐसे में कपूर की बात करें तो भगवान की आरती करने के लिए, हवन के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि कपूर के अंदर इतनी शक्ति होती हैं कि नकारात्मक ऊर्जा तुरंत नष्ट हो जाती है।

ऐसे में यहां पर हम आपको नए साल के लिए कुछ बहुत जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी और नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं कर पाएगी। नए साल पर कपूर का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जा का दूर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल के पहले दिन कपूर को कैसे इस्तेमाल करें।

कपूर को घर के मंदिर में जरूर रखें

घर के मंदिर में वैसे तो हर रोज पूजा-अर्चना की जाती है। धूप-दीपक से आरती की जाती है। ऐसे में नए साल पर कपूर से मंदिर के सभी देवी-देवताओं की आरती करनी चाहिए। ध्यान से शाम के समय भी घर के मंदिर में कपूर जलाना चाहिए। क्योंकि ऐसा बताया जाता है कि शाम के समय नकारात्मक ऊर्जा बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाती हैं, जिन्हें नष्ट करने के लिए कपूर जलाना चाहिए।

कपूर को अपनी पर्स में रखें

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न चल रही हो, तो अपनी पर्स में कपूर की एक छोटी सी बॉल या कपूर का छोटा सा टुकड़ा रखें। इस कपूर को आपको लाल कपड़े में बांध कर रखना चाहिए। इससे आपको धन कमाने के नए अवसर तो मिलेंगे ही, साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कपूर को हाथ में बांधे

अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लगी रहती हैं तो आप अपने हाथ में एक लाल कपड़ें में थोड़ा सा कपूर बांध लें। इस कपूर को आपको हर 21 दिन पर बदलना होगा और फिर बांधना होगा। ध्यान ये देना होगा कि महिलाएं कपूर बांए हाथ में बांधे और पुरुष कपूर दाएं हाथ में बांधे।

कपूर को घर के मुख्य द्वार पर जरूर रखें

अगर घर में क्लेश या लड़ाई-झगड़े बहुत ज्यादा हो रहे हैं, परिवार के सदस्यों में मन-मुटाव बना रहता है तो ये उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर कपूर से भरी एक कटोरी को रखें। इससे घर में सुख-शांति प्रेम-भाव बना रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं कर पाएगी।

कपूर का घर में छिड़काव करें

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कपूरे को एक मग पानी में मिला लें। इसके बाद इस पानी का छिड़काव अपने घर में सुबह और शाम दोनों समय करें। इस उपाय को करने से घर में खुशहाली आएगी।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story