×

Karwa Chauth Nirjala Vrat: करवा चौथ में निर्जला व्रत के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, प्यास लगने पर फॉलों करें ये टिप्स

Karwa Chauth Nirjala Vrat: व्रत के दौरान कई महिलाओं की तबीयत तक खराब हो जाती है। महिलाओं को बहुत प्यास लगती है। तो इन स्थितियों में कुछ सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2022 8:19 AM GMT
karwa chauth me kya karna chahiye
X

करवा चौथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Karwa Chauth Mein Pyaas Lagne Par Kya Kare : करवा चौथ का व्रत सुहागनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। मतलब कि करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं को न तो किसी भोजन, फल-फूल का सेवन करना होता है और न ही जल ग्रहण करना होता है। पूरा दिन व्रत रखने के बाद शाम को चांद देखने के बाद ही जल ग्रहण करना होता है। एक हिसाब से महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत कठिन होता है। जिसमें व्रत के दौरान कई महिलाओं की तबीयत तक खराब हो जाती है। महिलाओं को बहुत प्यास लगती है। तो इन स्थितियों में कुछ सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं कि करवा चौथ के व्रत के दिन अगर महिलाओं को प्यास लगे तो उन्हें क्या करना चाहिए।

निर्जला व्रत में प्यास लगने पर ये तरीके अपनाएं

ज्यादा काम न करें

चाहे करवा चौथ का निर्जला व्रत हो या फिर कोई भी निर्जला व्रत हो, महिलाओं को ज्यादा काम करने के बचना चाहिए। ताकि व्रत के दौरान महिलाओं को ज्यादा थकान न हो। इसलिए घर के लोगों को व्रती महिलाओं का ध्यान देना चाहिए।

व्रत के दौरान धूप में जाने से बचे

जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं उन्हें धूप में नहीं निकलना चाहिए। इसलिए करवा चौथ की जो भी तैयारी करने होती हो, वो ध्यान से एक दिन पहले कर लेनी चाहिए। क्योंकि धूप में ज्यादा निकलने से डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। इस वजह से महिलाओं को खूब प्यास लग सकती है।

व्रत के दौरान ठंडे में रहे

महिलाएं व्रत के दौरान ठंडी जगह पर रहें। यानी किचन में ज्यादा देर काम न करें। थोड़ी-थोड़ी देरी पर काम करें। नहीं तो महिलाओं के शरीर का तापमान बढ़ेगा, जिससे बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खुली हवा में ज्यादा से ज्यादा रहें।

ये सब करने के बाद भी अगर आपको ज्यादा प्यास लगती हैं तो आप नहा सकती हैं। लेकिन ऐसा तब करें, तो प्यास आपसे बरदाश्त न हो रही हो। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story